इस बार बहुत खास होने वाला है पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए क्या है योजना?
इस बार बहुत खास होने वाला है पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए क्या है योजना?
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के ‘‘जन सेवा में दो दशकों’’ को चिह्नित करने के लिए भाजपा 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर 20-दिवसीय ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान आरम्भ करेगी जिसमें तमाम कल्याणकारी गतिविधियां सम्मिलित होंगी। वर्ष 2014 में मोदी के पीएम बनने के पश्चात् से भाजपा उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मना रही है तथा एक हफ्ते के लिए देश भर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती है, मगर इस बार इसे बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है क्योंकि मोदी चुनावी सियासत में दो दशक पूरे कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत स्वास्थ्य तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा निर्धनों को राशन वितरित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भाजपा की सभी राज्य इकाइयों से कहा है कि कल्याणकारी कार्य कोरोना नियमों का पालन करते हुए किए जाएं। नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान को सुगम बनाने के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण शिविरों का दौरा करने के लिए भी बताया है। 

अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाएंगे तथा व्यक्तियों को खादी तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। देशभर से भाजपा के कार्यकर्ता 5 करोड़ पोस्टकार्ड भी भेजेंगे जिसमें उल्लेख होगा कि वे जन सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर रहे हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से मोदी को प्राप्त हुए उपहारों की नीलामी का प्रचार-प्रसार करने को भी बताया है।

मिली खोई हुई कैपिटल सिटी, मिले ये अद्भुत सामान

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत आज, हाई अलर्ट पर प्रशासन

पाक झंडे में लिपटा दिखा गिलानी का शव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -