'ये राज्य अलग धातु का बना है...', झारखंड में मची सियासी हलचल के बीच आया CM हेमंत का बड़ा बयान
'ये राज्य अलग धातु का बना है...', झारखंड में मची सियासी हलचल के बीच आया CM हेमंत का बड़ा बयान
Share:

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल के माध्यम से लोकतंत्र को अपनी जेब में रखना चाहती है। वह लोकतंत्र को खरीदना चाहती है। महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक वह केवल सरकार बनाने और गिराने के ही एकमात्र एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के 3 विधायकों की गिरफ्तारी पर बोला कि कानून ने अपना काम किया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का राजनीति पारा बेहद गर्म हो सकता है मगर यहां के तावा पर रोटी बनाने की क्षमता सबमे नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अलग मेटल का बना हुआ है। यहां सबकी दाल नहीं गलने वाली। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सोरेन ने कहा कि जनता के लिए मुहिम चलाने वालों के साथ ऐसा ही होता रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुजी (शिबू सोरेन) के साथ भी क्या-क्या जुल्म नहीं किए गए थे किन्तु उनका कारवां बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार गिराने की आरोपों पर कहा कि भाजपा बेशक इस बात से इनकार करती रहे किन्तु झारखंड में जो खेल हो रहा है, उसके पीछे वही है। गुवाहाटी से जब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का खेल खेला गया था तो उस समय भी भाजपा ने इंकार किया था कि वह तमाम चीजों से दूर है। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम विवाद और भारत-पाकिस्तान करने के लगी हुई है। लोगों से उसे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सबसे अहम है। उसकी अदालत में न्याय अवश्य प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर कहा कि उनके नजदीकियों पर कार्रवाई हो रही है लेकिन ईडी से भी ऊपर कोर्ट है। प्रवर्तन निदेशालय अपने आप में अदालत नहीं कि सही-गलत का फैसला कर दे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब एक नई चीज नजर आ रही है कि एक प्रदेश की पुलिस दूसरे प्रदेश से लड़ रही है। दरअसल झारखंड कैश कांड मामले में असम और दिल्ली तहकीकात करने गई पश्चिम बंगाल की CID की टीम को गत दिन पहले वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

जो स्कूलों में भी नहीं पढ़ा सकते थे, ऐसे लोगों को 'पार्थ चटर्जी' ने यूनिवर्सिटी में भेज दिया

'धारा 144 लागू है, कड़ी कार्रवाई करेंगे..', सडकों पर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस को दिल्ली पुलिस का लेटर

'बिना खिड़की वाले कमरे में रखा...', जज के सामने संजय राउत ने सुनाई पीड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -