रणबीर की एनिमल पर आया इस साउथ सुपर स्टार रिएक्शन

रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' वर्ष 2023 की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड मूवीज में से एक कही जा रही है। हाल ही में इस फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जा चुका है। मूवी के पोस्टर में अभिनेता हाथ में कुल्हाड़ी लिए दिखाई दिए थे। लुक में वह बहुत घातक नजर आ रहे है। अब इस लुक पर दर्शकों के साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो चुके है। हाल ही में साउथ एक्टर प्रभास ने रणबीर के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सुपरस्टार भी कहा है। 

प्रभास ने रणबीर को बताया सुपरस्टार: रणबीर के घातक अवतार को साझा करने के साथ, प्रभास ने लिखा, "संदीप रेड्डी वांगा, भूषण कुमार, सुपरस्टार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और एनिमल की पूरी टीम को शुभकामनाएं।'' खबरों का कहना है कि प्रभास, एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वांगा की अगली मूवी में दिखाई देंगे। 

प्रभास की इस 25वीं मूवी का नाम स्पिरिट रखा गया है, इसका एलान 7 अक्टूबर, 2021 को बहुत धूमधाम से किया गया था। हालांकि मूवी की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। स्पिरिट से पहले प्रभास ओम राउत की पैन इंडिया मूवी 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले है। यह फिल्म पहले 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके टीजर को मिली प्रतिक्रिया के उपरांत मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 16 जून कर दी गई थी। 

कृति सेनन संग डेटिंग की खबरों पर प्रभास ने कह डाली ये बात

प्रभास ने लगाया पुष्पा 2 निर्देशक सुकुमार पर अब तक का सबसे बड़ा दांव

कई हुनर की मालकिन है रजनीकांत की बेटी

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -