खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के इस जबरदस्त गाने ने तोड़े रिकॉर्ड
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के इस जबरदस्त गाने ने तोड़े रिकॉर्ड
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी सिंगिंग एवं एक्टिंग से अभिनेता बन चुके खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी के प्रशंसकों की संख्या लाखों में हैं। उन्हें देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है। खेसारी लाल के सांग्स तथा फिल्मों की प्रतीक्षा उनके फैंस को हमेशा रहती है। ऑडियंस बड़ी बेसब्री खेसारी की फिल्मों और म्यूजिकल वीडियो के रिलीज की प्रतीक्षा करते हैं।

वहीं मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के प्रशंसकों की संख्या भी भोजपुरी में लाखों में है। ऐसे में अक्षरा सिंह के साथ खेसारी लाल का सांग हो तो इसे वायरल होने से कोई नहीं रोक सकता। खेसारी लाल यादव एवं अक्षरा सिंह के ऊपर फिल्माया गया उनकी मूवी साजन चले ससुराल2 का एक सांग यूट्यूब पर खूब सर्च किया जा रहा है। यह सांग पहले ही व्यूज का रिकॉर्ड बना चुका है। इस सांग के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह की अदाएं कातिलाना है, जो ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है।

साथ ही इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है। गाना 'तोहर ढोड़ी बा फुलाहा कटोरी नियन' को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। यह मूवी सुपरहिट सिद्ध हुई थी। अब एक बार फिर इसके गाने को लोग सर्च कर देख रहे हैं। गाना 'तोहर ढोड़ी बा फुलाहा कटोरी नियन' को गाया है खेसारी लाल यादव ने, उनकी आवाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। ऊपर से इस वीडियो में अक्षरा सिंह की अदाओं ने भी लोगों को घायल कर दिया है। 

अक्षरा सिंह की कातिलाना अदाओं ने किया फैंस को घायल

यूट्यूब पर खेसारी लाल के इस बेहतरीन गाने ने मचाई धूम

सोशल मीडिया पर छाया अक्षरा सिंह का ये जबरदस्त वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -