यू-ट्यूब पर छाया खेसारी का खुमार, इस गाने ने किया लोगों को दीवाना
यू-ट्यूब पर छाया खेसारी का खुमार, इस गाने ने किया लोगों को दीवाना
Share:

करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के एक नए वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 02 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुए खेसारी लाल यादव के सांग में उनके डांस ने तहलका मचा रखा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सांग 'बांट देबु परसादी में' के बारे में। इस सांग को खेसारी लाल यादव तथा अंजली भारती ने मिलकर गाया है।

वही इस सांग को अजीत हलचल ने लिखा है, शंकर सिंह ने म्यूजिक दिया है। आरडी राम देवन द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस सांग को खेसारी लाल यादव तथा भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। वीडियो में नजर आ रही दोनों की कैमिस्ट्री को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया है। यही वजह है कि यह सांग रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। वही रिलीज होने के सिर्फ 18 दिनों में यू-ट्यूब पर 'बांट देबु परसादी में' भोजपुरी सांग को 11 मिलियन मतलब 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। 

वही इसमें खेसारी ने चांदनी सिंह के साथ बेहतरीन डांस किया है। अपनी आवाज तथा अदाकारी से मूवीज एवं सांग्स में जान फूंक देने वाले खेसारी लाल यादव के सांग इन दिनों बहुत सर्च किए जा रहे हैं। वही खेसारी का एक भोजपुरी वियोग गीत बहुत फेमस हो चुका है। इस सांग के बोल हैं 'नवंबर में चल जईबू जान।' इस सांग को अजीत हलचल ने लिखा है तथा आशीष वर्मा ने संगीत दिया है। खेसारी के इस सांग को यू-ट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त चुके हैं। वहीं, इस सांग के स्टेज शो के वीडियो भी करोड़ों व्यूज पा चुके हैं। इस सांग में काजल राघवानी तथा खेसारी की जोड़ी को बहुत सहारना मिली है। 

पवन सिंह के गाने पर मोनालिसा ने ढाया कहर, देंखे वीडियो

'मस्तराम' के बाद अब इस वेबसीरीज में काम करेगी रानी चटर्जी

रवि किशन का दिखा अलग अवतार, इस गाने ने मचाया तहलका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -