छोटे से गांव के इस लड़के ने बदले कई सुपरस्टार्स के लुक
छोटे से गांव के इस लड़के ने बदले कई सुपरस्टार्स के लुक
Share:

बॉलीवुड फ़िल्में देखते हुए अकसर हम स्टार्स के हेयरस्टाइल को देख कर इंप्रेस हो जाते हैं। कई बार इन हेयरस्टाइल को कॉपी भी करते हैं। आपने भी अपने चेहते सितारों के लुक को कॉपी किया होगा। लेकिन शायद ही ये जानते होंगे कि इन स्टार्स का हेयरस्टाइल बनाने वाला व्यक्ति कौन है। आज हम आपको मिलाते हैं पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले उस व्यक्ति से, जिसने बड़े-बड़े सितारों का गेटअप बदला है।  

दर्शन येवालेकर की परवरिश महाराष्ट्र के छोटे से गांव भुसावल में हुई। दर्शन का जन्म भले ही मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ, मगर उनके सपने बहुत बड़े थे। इसलिए दर्शन ने 12वीं करने के पश्चात् अपने माता-पिता से बाहर जाकर पढ़ने की इच्छा जताई। लेकिन उनके माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था, जिससे वो अपने बेटे को हाई एजुकेशन दे सकें। दर्शन ने वो वक़्त भी देखा है, जब उनके माता-पिता घर-घर जाकर सैनिटरी पैड बेचकर एक्सट्रा पैसा कमाते थे। पैसों की तंगी ने दर्शन के चेहरे पर उदासी ला दी थी, जो उनके माता-पिता से देखी नहीं गई। बहुत लोगों से सलाह लेने के पश्चात् दर्शन के पिता ने उन्हें हेयरस्टाइलिस्ट बनने की एडवाइस दी। दर्शन की मां भी सैलून चलाती थीं। इसलिये बार्बर का काम उनके लिए नया नहीं था। दर्शन भी राजी हो गए। अब परिवार की रजामंदी से दर्शन पुणे में जसबीर अरोरा से हेयरस्टाइलिंग का कोर्स सीखने चले गए। हालांकि, उनका ये सफर इतना सरल नहीं था, जितना कि लग रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by डी (@darshanyewalekar)

पुणे में हेयरस्टाइलिंग का कोर्स करने के पश्चात् उन्हें अपना पहला असाइनमेंट प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्हें 2500 रुपये दिए गए। प्रयास जारी था। एक सीनियर के माध्यम से दर्शन येवालेकर को सलमान खान का हेयरस्टाइलिस्ट बनने का अवसर प्राप्त हुआ, मगर ये अवसर किसी और ने ले लिया। लेकिन किस्मत दर्शन के साथ थी। इसलिये सलमान खान ने दोबारा कॉल करने उन्हें बुलाया। दर्शन ने कई वर्षों तक सलमान संग काम किया। लेकिन इस के चलते उन्हें लगा कि उनकी ग्रोथ रुक सी गई है। बस इसलिए उन्होंने ये नौकरी छोड़ने का फैसला लिया। हिम्मत जुटा कर दर्शन ने सलमान से कहा कि मुझे स्वयं का काम करना है। तत्पश्चात, आरम्भ हुई दर्शन के संघर्ष की कहानी। दर्शन येवालेकर का कहना है कि 2008 से 2012 तक उनके पास काम नहीं था। वो डिप्रेशन में थे। वो स्वयं को हारा हुआ महसूस कर रहे थे। मुसीबत में होने के बाद भी वो घर वापस नहीं गए। खैर, दर्शन के बुरे दिन उस समय समाप्त हुए जब उन्हें उन्हें '83' में रणवीर सिंह के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। इससे पहले वो 'सांवरिया' में रणवीर कपूर का हेयरस्टाइल भी बना चुके थे। दर्शन बताते हैं कि इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले उन्होंने हर छोटा से छोटा काम किया है। यहां तक क्लीनिंग एवं फ्लोरिंग भी। एक इंटरव्यू के चलते दर्शन ने ये भी बताया कि लोगों ने उन्हें नाई कहकर चिढ़ाया। ये जानते हुए कि वो सलमान खान के साथ काम कर चुके थे। 

बदले अवतार में नजर आई अंगूरी भाभी, वीडियो देखकर चौंके लोग

'खुद की बीवी की इज्जत नहीं रखी तूने', शालीन भनोट पर टीना दत्ता ने किया पर्सनल कमेंट

लव-जिहाद पर आया राखी सावंत का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -