मलयालम गानों की जानी मानी सिंगर अंजू जोसेफ ने दूसरा विवाह कर लिया है। उन्होंने आदित्य परमेश्वरन के साथ कोर्ट में विवाह को रजिस्टर्ड करवाया है। इस बात का एलान अंजू जोसेफ ने इंस्टाग्राम पर की। इसमें वे अलप्पुझा रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दिखाई दे रहे है।
शादी की तस्वीरें साझा की: खबरों का कहना है कि अंजू जोसेफ ने इस बारें में लिखते हुए कहा है कि, "भविष्य के लिए मेरी उम्मीदें और सपने" इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर कर दिया है। अंजू ने इस अवसर पर सफेद और गोल्डन पारंपरिक साड़ी भी पहन रखी है। वहीं, आदित्य ने सफेद कुर्ता पहना कैरी किया हुआ है। दोनों ने शुक्रवार को शादी की। इन फोटोज को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है इतना ही नहीं साथ ही बधाई भी दे रहे हैं। अंजू इन तस्वीरों में बहुत खुश दिखाई दे रही है।
रिसेप्शन के वीडियो हो रहे हैं वायरल: अब तक मिली जानकारी के अनुसार विवाह के उपरांत उन्होंने एक रिसेप्शन भी दिया, इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी भी रिसेप्शन में आई थी। अंजू खुद भी सोशल मीडिया पर भी बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर ही उन्होंने अपने रिसेप्शन की झलकियां शेयर कर दी है। इसमें वे सफेद लहंगे में दिखाई दे रही है। अंजू इसमें पति के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।
गायन के साथ अभिनय भी किया: अंजू जोसेफ ने मूवी डॉक्टर लव के गाने से अपने गायकी करियर की शुरुआत की। उन्होंने मलयालम सिनेमा में दस से अधिक गाने गाए। इतना ही नहीं मूवी अर्चना 31 नॉट आउट से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। इतना ही नहीं अंजू की शादी पहले स्टार मैजिक के निर्देशक अनूप जॉन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया।