जादू भरी 15 सेकेंड की ताली, हर रोग से दिलाती है मुक्ति
जादू भरी 15 सेकेंड की ताली, हर रोग से दिलाती है मुक्ति
Share:

हम हर ख़ुशी के मौके पर ताली जरूर बजाते है ताली बजाना हमारी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन आप इसके फायदों से अवगत नहीं होगे जी हाँ ताली बजने से हमारे शरीर की कई बीमारी दूर भाग जाती है। प्रतिदिन मात्र 15 सेकंड ताली बजाने व अपने तलवों को पत्थर से रगडऩे सेे व्यक्ति खुद को रोग से दूर रखा सकता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...

ऐसे होते है रोग मुक्त :- मानव शरीर की हथेलियों व तलवों में शरीर के सभी अंगों के बिंदु होते हैं, इनको दबाकर कई तरह की बीमारियो से छुटकारा पाया जा सकता है। ताली बजाने से हमारे शरीर के तापमान में बढ़ोतरी होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। इसके अलावा अंगूठे के नीचे का स्थान दबने से रक्त की थैलियां खून को विपरीत दिशा में संचारित करती हैं जिससे धमनियों में किसी भी प्रकार की रुकावट दूर होती हैै। हृदय संबंधी परेशानियों में लाभ मिलता है। ताली बजाने से पूरे शरीर में कंपन होता है व वात, पित्त और कफ का संतुलन बना रहता है। इसी तरह पैर के तलवों को पत्थर से थोड़ी देर रगडऩे पर एक्यूप्रेशर पॉइंट्स में दबाव पड़ता है जो कई रोगों को दूर करता है। यह बिलकुल फ्री उपचार होता है।

कैसे बजाएं ताली :- सीधे हाथ की पहली अंगुली यानी तर्जनी को दूसरे हाथ की हथेली पर चार बार जोर-जोर मारे। उसके बाद तर्जनी और उसके साथ मध्यमा दोनों को साथ में लेकर चार बार यह क्रिया फिर से दोहराएं। इसी प्रकार तीन अंगुलियों को साथ में लेकर फिर चारों अंगुलियों को मिलाकर ऐसा करें, अंत में दोनों हाथों से एक साथ ताली बजाएं। ध्यान रखे इस दौरान आप अपनी आंखों को बंद रखें। ताली बजाने के बाद दोनों हाथ गर्म व ऊर्जावान हो जाते हैं। ऐसे में ताली बजाने के बाद गहरी सांस भरते हुए मध्यमा अंगुली से आंखों को छूते हुए हाथ धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं। ऐसा करने से आंखों व चेहरे पर चमक बढ़ती है।

क्यों है 15 सेकंड जरूरी :- 15 सेकंड ताली बजाने से रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है जिससे शरीर सभी रोगो से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है।

ताली बजाने के नियम :- ताली बजाने के लिए कुछ नियम को आपको ध्यान में रखना होगा। हमेशा किसी आसन पर खड़े होकर या पैरों में जूते पहनकर ही ताली बजाएं। यदि आप नंगे पैर ताली बजाते है तो सारी ऊर्जा जमीन में समाकर नष्ट हो जाती है। कई बार ऐसा होता की ताली बजाने से हाथ फटने लगते है तो इस समस्या से निजात के लिए हाथो में सरसों का या नारियल का तेल लगा सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -