स्वर्ग से कम नहीं है कश्मीर का ये सीन, वीडियो जीत रही हर किसी का दिल
स्वर्ग से कम नहीं है कश्मीर का ये सीन, वीडियो जीत रही हर किसी का दिल
Share:

 कश्मीर को धरती का स्वर्ग बोला जाता है। खासकर, सर्दियों में बर्फबारी से कश्मीर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। कश्मीर में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, बडगाम आदि प्रमुख हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए कश्मीर की सैर कर रहे है। पर्यटकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने भारी बर्फ़बारी के मध्य भी परिचालन को जारी रखा है। इसकी पुष्टि मीडिया पर वायरल वीडियो से ही होता है।

इस वीडियो को रेलवे ने सोशल मीडिया पर साझा  किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बर्फ की चादर से ढकी खूबसूरत वादियों के बीच रेल गुजरती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि सर्दियों में कश्मीर में जमकर बर्फबारी होती है। इसके चलते घाटी बर्फ की चादर से ढक ही जाती है।

इस सीजन में सफर करना आसान नहीं होता है। जिसके उपरांत इंडियन रेल का प्रयास सराहनीय है। जब कड़ाके की ठंड में भी पर्यटक घाटी की सैर कर रहे हैं। इस वीडियो में रेल बनिहाल से बडगाम के मध्य 'हामरे' स्टेशन से गुजर रही है। यह स्टेशन बर्फ की चादर से पूरी तरह ढकी है। यह दृश्य बहुत खूबसूरत है।

 

इस वीडियो को रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ की चादर से ढकी घाटी से गुजरती ट्रेन का विहंगम नजारा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 42 हजार से अधिक बार देखा गया है और 6 हजार से लोगों ने वीडियो को भी बहुत पसंद किया जा रहा है\। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर भारतीय रेल की जमकर तारीफ की है।

एक यूजर भूपेंद्र सिंह ने कमेंट कर लिखा है- वाह! हमारी इंडियन  रेलवे के बेमिसाल दर्शन कश्मीर की खूबसूरत वादियों से गुजरती ट्रेन का दृश्य तो स्विट्जरलैंड एवं यूरोप के दृश्य को भी फीका कर रहा है। इंडियन रेलवे पर हम सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए, आज भी दुनिया की सबसे सस्ती एवं सुखद यात्रा का भरोसा इंडियन  रेलवे से ही संभव है।

पिता ने कर दी अपनी ही 24 वर्षीय बेटी की हत्या, हैरान कर देने वाला मामला

अरबपति परिवार की 9 वर्षीय बेटी बन गई संन्यासी, चौंका देने वाली है वजह

ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर हुई PV सिंधु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -