विवादों फंस रही यह भर्ती प्रक्रिया
विवादों फंस रही यह भर्ती प्रक्रिया
Share:

जबलपुर/ब्यूरो।  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भर्ती की प्रक्रिया विवादों फंस गई है। अभी विश्वविद्यालय की भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी को शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद शासन ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया में 10 प्रतिशत ईडब्लयूएस और 14 की जगह 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग का आरक्षण के साथ नए सिरे से रोस्टर बनाने के निर्देश दिए है। 

प्रशासन ने इसके लिए कमेटी बनाकर इस कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय ने बैकलाग और सामान्य भर्ती निकाली थी। इसमें सामान्य भर्ती में ईडब्लयूएस को शामिल नहीं किया गया। वहीं पिछड़ा वर्ग आरक्षण में 14 प्रतिशत के आधार पर आरक्षण दिया गया। इस मामले में शासन ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण किया जाए। 

वहीं 10 प्रतिशत आरक्षण ईडब्ल्यू श्रेणी के लिए भी हो। इस तरह रोस्टर गड़बड़ हो गया। जिसे नए सिरे से बनाया जाना है। उच्च शिक्षा विभाग की आपत्ति के बाद नए रोस्टर निधार्रण को लेकर कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी निर्णय लेगी कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का पालन किस आधार पर किया जाए।

चलती-फिरती हॉटनेस की दूकान है ये सिंगर

सम्राट अशोक के शिलालेख पर लोगों ने बना डाली मजार

2 रुपए में मिल रही 300KG प्याज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -