'किसी का भाई किसी की जान' में हुई इस शख्स की एंट्री
'किसी का भाई किसी की जान' में हुई इस शख्स की एंट्री
Share:

बॉलीवुड इडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मूवीज का फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। उनकी वर्ष 2022 में एक भी मूवी रिलीज नहीं हुई है। सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) दिसंबर, 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये ईद, 2023 पर रिलीज की जाएगी। इस तरह से उनके फैंस को अभी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ जाएगी। इसी बीच सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर नया अपडेट भी दे दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि उनकी इस फिल्म में ओलंपिक मेडल विनर बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) दिखाई देने वाले है।

सलमान खान ने विजेंदर सिंह को दी बधाई: विजेंदर सिंह 29 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास अवसर पर सलमान खान ने उन्हें खास उपहार भी दिया। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमे सलमान खान के साथ विजेंदर सिंह के साथ साथ  जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी दिखाई दे रहे है। ये सभी लोग बॉक्सिंग स्टाइल में पोज दे रहे हैं। सलमान खान ने इस फोटोज  के साथ कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन की बधाई मेरे बॉक्सर भाई विजेंदर सिंह। वेलकम ऑन बोर्ड किसी का भाई किसी की जान।' सलमान खान की इस पोस्ट के उपरांत क्लियर हो गया है कि मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में विजेंदर सिंह भी दिखाई देने वाले है।

 

'किसी का भाई किसी की जान' ईद, 2023 पर होगी रिलीज: सलमान खान की मूवी  'किसी का भाई किसी की जान' से शहनाज गिल डेब्यू करने वाली है। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी दिखाई देने वाली है। मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' 23 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' में भी दिखाई देने वाले है। ये फिल्म दिवाली, 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बेटी संग कोलकाता की सड़कों पर घूमती नजर आई अनुष्का शर्मा

रणवीर-टाइगर की फिल्म से डरी कैटरीना, जानिए क्या है वजह

कई फिल्मों में नजर आ चुके है विक्रम गोखले, इस कारण बंद कर दिया स्टेज शो करना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -