ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटर के साथ लॉन्च हुई ये शानदार वॉच, जानिए कीमत
ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटर के साथ लॉन्च हुई ये शानदार वॉच, जानिए कीमत
Share:

इंडियन वियरेबल ब्रैंड Fire-Boltt ने अपनी नवीनतम स्मार्टवॉच Fire-Boltt Beast को इंडियन मार्केट में पेश किया है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर तथा हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ-साथ इसमें नेविगेशन के लिए रोटेटिंग बटन भी दिया गया है। Fire-Boltt Beast को ब्लैक, ब्लू एवं पिंक रंग के विकल्प में पेश किया गया है। इसका दाम 3,999 रुपये रखा गया है। हालांकि, लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इसे 3,799 रुपये में क्रय किया जा सकता है। इस नई स्मार्टवॉच की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से की जा रही है।

वही इस नई वॉच में 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 1.69 इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। उपयोगकर्ताओं को इसमें कस्टमाइजेबल वॉच फेसेस भी प्राप्त होंगे। इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर उपलब्ध है। साथ ही इस वॉच के माध्यम से यूजर्स हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर भी ट्रैक कर पाएंगे।Fire-Boltt Beast में ब्रिदिंग एक्सरसाइज के लिए मेडिटेटिव ब्रिदिंग फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Fire-Boltt Beast में ब्लूटूथ 5।0 का सपोर्ट उपलब्ध है। ये वॉच एंड्रॉयड तथा iOS दोनों के साथ ही कंपैटिबल है।

इंडियन वियरेबल ब्रैंड की इस नई स्मार्टवॉच में 8 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इनमें वॉक, रन, फुटबॉल, बास्केटबॉल, साइकलिंग, स्किपिंग, बैडमिंटन तथा स्विमिंग के नाम सम्मिलित हैं। ये वॉच स्लीप, स्टेप, कैलोरी तथा डिस्टेंस को भी ट्रैक करती है। Fire-Boltt Beast वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP67 सर्टिफाइड है। इसके माध्यम से कॉल रिजेक्ट करना और म्यूजिक-कैमरा कंट्रोल करने जैसे काम भी किए जा सकते हैं। 

नए कलर वेरियंट के साथ लॉन्च हुआ REDMI का यह स्मार्टफोन

रंगवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम! जल्द आएगा मल्टी स्किन टोन हैंडशेक इमोजी

सावधान! WHATS APP में आने वाले मेसेज से रहें दूर, वरना उड़ सकते है आपके अकाउंट से पैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -