भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा Oppo reno का ये नया मॉडल, जानिए क्या है फीचर्स
भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा Oppo reno का ये नया मॉडल, जानिए क्या है फीचर्स
Share:

Oppo का पॉप्युलर Oppo Reno स्मार्टफोन सीरीज का नया स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज के Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन को Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro के साथ आने वाले माह फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से Oppo Reno 7 सीरीज की ऑफिशियल लॉन्चिंग डेट की घोषणा अब तक नहीं की गई है।  ख़बरों की माने तो Oppo Reno 7 सीरीज को इंडिया में 4 या फिर 5 फरवरी 2022 को लॉन्च किया जाने वाला है। 

इन 3 स्मार्टफोन की हो सकती है लॉन्चिंग: Oppo Reno 7 सीरीज के 2 स्मार्टफोन Oppo Reno 7 और Oppo Reno7Pro को बीते वर्ष दिसंबर 2021 में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जिसे फरवरी में इंडिया में लॉन्च करने का प्लान बनाया गया है। हालांकि Gizmochina की ख़बरों का कहना है कि Oppo की तरफ से Oppo Reno 7 SE के माध्यम से सरप्राइज किया जा सकता है।

संभावित कीमत: हम बता दें कि Oppo Reno 7 सीरीज को 25,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जाने वाला है।  जिसमे से Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन को 336 डॉलर तकरीबन 25,000 रुपये में लॉन्च किया जाने वाला है।

Oppo Reno 7 SE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स: OPPO Reno7 SE को चीन में 6.43 इंच एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। जिसमे 90HZ रिफ्रेस्ड रेट सपोर्ट भी दिया जा रहा है। फोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट के साथ  मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16-MP फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है। जबकि फोन के रियर पैनल पर 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी दिया जा रहा है। जिसके साथ ही 2-MP डेप्थ कैमरा और 2-MP मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन को Dimensity 900 चिपसेट, 8GB रैम और 128 जीबी/256GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh बैटरी मिलेगी। जिसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -