बहुत खास होगी यह नवरात्रि, मुख्यमंत्री खुद मां को अर्पित करेंगे एक किलोमीटर लंबी चुनरी
बहुत खास होगी यह नवरात्रि, मुख्यमंत्री खुद मां को अर्पित करेंगे एक किलोमीटर लंबी चुनरी
Share:

देवास/ब्यूरो। दो दिन बाद मातारानी की आराधना का पर्व नवरात्र शुरू हो रहा है। प्रदेश भर में नौदिवसीय नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना काल के दो साल बाद नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। वही माता के मंदिरों में मेले लगाने की तैयारियां भी जोरों  पर चल रही हैं।

नवरात्री के चलते वहीं कुछ मंदिरों में सुबह-शाम सैकड़ों दीपों से मआरती भी की जाएगी। जिसके चलते मंदिरों में तय्यरिया अपने अंतिम दौर पर चल रही है।  आपको बता दे की साफ-सफाई से लेकर रंग-रोंगन व विद्युत साज-सज्जा की जा रही है। 

बात करे विश्व प्रसिद्ध देवास में स्तिथ तुलजा भवानी मंदिर की तो इस वर्ष नवरात्र का पर्व बहुत ही खास होने वाला है।  आपको बता दे की इस वर्ष नवरात्र में  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद पहली बार एक किमी लंबी चुनरी मां को अर्पित करेंगे। 27 सितंबर को चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 50 हजार से ज्यादा भक्त शामिल होकर मां की भक्ति करेंगे। पहली बार विकास नगर स्टेडियम से माता टेकरी शंख द्वार तक चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने वाली सभी महिलाएं लाल रंग की वेशभूषा में रहेंगी। टेकरी पर विराजित दोनों माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी रहेगी। चार की लाइन में दो चुनरी यात्राएं निकलेंगी। महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्वागत करेंगे। 

'राजभर बस्ती में ही नहीं जा सकता ओपी राजभर..', क्या सुभासपा प्रमुख के बुरे दिन आ गए ?

Video: बेबी शॉवर पार्टी में पति की हरकत देख बोलीं बिपाशा, पापा बनने वाले हैं लेकिन...

अगर शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो आपको हो गया मधुमेह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -