इंडियन सिनेमा पर दस्तक देने के लिए तैयार है ये मूवी
इंडियन सिनेमा पर दस्तक देने के लिए तैयार है ये मूवी
Share:

बांग्लादेश की मूवी इंडस्ट्री में एक नई लहर लाने वाली फिल्म 'हवा' अब इंडिया में भी रिलीज होने जा रही है। यह फिल्ममूवी मिथक औऱ रहस्य के सस्पेंस को बेहतरीन तरीके से दिखा रही है। मूवी बांग्लादेश में 29 जुलाई 2022 को रिलीज की गई थी, इसके उपरांत से यह निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती  ही चली जा रही है। खबरों का कहना है कि यह मूवी अभी भी बांग्लादेशी सिनेमाघरों में पर्दे पर लगी हुई है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे है। 'हवा' के ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन को देखते हुए, इसे भारत में भी रिलीज किया जाने वाला है। यह मूवी बांग्लादेश की ओर से अगले साल होने वाले 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में अधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर भी भेजी जा रही है।

पितृसत्तात्मक समाज की कहानी: 'हवा' की कहानी मछली पकड़ने वाले नाविकों और परी पर आधारित कही जा रही है। इसमें नाविकों का एक ग्रुप समुद्र में एक अलग ही तरह की मछली को पकड़ने में लगे हुए है। दरअसल यह मछली एक रहस्यमयी लड़की होती है जो एक अलग ही दुनिया में कदम रखती है। इस मूवी के माध्यम से पितृसत्तात्मक समाज में एक महिला की स्थिति को बहुत मार्मिक तरीके से दिखाया गया है। कुछ लोगो के द्वारा 'हवा' को 'सी फॉग' की रीमेक भी बोला जा रहा है, लेकिन फिल्म के निर्देशक मेज्बौर रहमान का कहना है कि 'सी फॉग' की कहानी मानव तस्करी पर है जबकि उनकी फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है।

भारत-बांग्लादेश मीडिया व्यवयाय के नए दरवाजे खुलेंगे: इंडिया में इस मूवी को रिलीज करने वाली कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के श्रेयशी सेन गुप्ता ने इस बारें में बोला है कि "इंडिया सहित कई देशों में हवा के वितरण अधिकार हमारे पास है। भारत में हवा की रिलीज से भारत और बांग्लादेश मीडिया व्यवसाय के लिए नए दरवाजे खुल जाएंगे।" 

विजय सेतुपति के नए लुक से उड़े लोगों के होश

आखिर क्यों श्रिया सरन ने छुपाई प्रेग्नेंसी की बात

कई बार बड़े अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके है राणा दुग्गुबती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -