खुशखबरी! सोने-चांदी के दामों में आई इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट, देंखे भाव
खुशखबरी! सोने-चांदी के दामों में आई इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट, देंखे भाव
Share:

यदि आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब सोना खरीदना सस्ता हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 810 रुपये कम होकर 46,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार, इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं के दामों में रातों-रात हुई कमी का प्रभाव नजर आया है। बीते कारोबार में, बहुमूल्य धातु 47,706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वही चांदी भी 1,548 रुपये की कमी के साथ 62,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे बीते कारोबार में यह 64,268 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

क्यों आई सोने में गिरावट?
HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर रिसर्चर (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए स्पॉट गोल्ड प्राइस में 810 रुपये की गिरावट के बाद भी कोमैक्स गोल्ड प्राइस में रातों-रात गिरावट का प्रभाव नजर आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दोनों सोना एवं चांदी क्रमश: 1,806 डॉलर प्रति औंस तथा 24.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी रहे जाने वाली मुंबई में सोने के दाम 47,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मौजूद है। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी में चांदी की कीमत 64,532 रुपये प्रति किलोग्राम पर मौजूद है। दूसरी ओर कोलकाता में चांदी के दाम 64,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर मौजूद हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी में सोने को 48,700 रुपये में क्रय किया जा सकता है।

बस में अचानक भड़की आग, 45 लोगों की झुलसकर मौत, कई घायल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर इस राज्य में मिली राहत, जानिए अपने शहर का भाव

अपने 16 माह के बेटे को गोद में लेकर मीटिंग अटेंड करते दिखे एलन मस्क, इंटरनेट पर छाया Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -