हर समस्या का निवारण कर सकता है महादेव का ये चमत्कारी स्तोत्र
हर समस्या का निवारण कर सकता है महादेव का ये चमत्कारी स्तोत्र
Share:

प्रत्येक मनुष्य की जिंदगी में सुख और दुख का सिलसिला चलता रहता है। किन्तु कभी कभी समय की मार इतनी तेज पड़ती है कि मनुष्य के​ लिए हालातों को झेल पाना बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे हालात में आपकी समस्या को दूर कर सकता है महादेव का ये अत्यंत चमत्कारी तथा शक्तिशाली लिंगाष्टकम् स्तोत्र। लिंगाष्टकम् स्तोत्र का जिक्र शिवलिंग की उपासना के लिए शिव पुराण में किया गया है।

वही शिवलिंग को महादेव का साकार रूप माना जाता है। परम्परा है कि अगर प्रतिदिन मनुष्य शिवलिंग को जल और बेलपत्र अर्पित करने के साथ इस महाशक्तिशाली लिंगाष्टकम् स्तोत्र का पाठ करे, तो कितना ही कठिन वक़्त क्यों न हो, उसे प्रत्येक दिक्कत का हल मिल जाता है तथा वो कुछ ही वक़्त में कष्टों से मुक्त हो जाता है। परम्परा है कि इसे पढ़ने से महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा अनन्य कृपा बरसाते हैं। स्वयं देवता भी इस स्तोत्र से महादेव की स्तुति करते हैं। यदि आपकी जिंदगी में भी ऐसे कष्ट हैं, जिनको आप चाहकर भी दूर नहीं कर पा रहे हैं, तो महादेव की शरण में जाकर इस स्तोत्र का पाठ करें। आठ श्लोकों वाला ये स्तोत्र आपकी प्रत्येक समस्या को दूर कर सकता है।

ये है लिंगाष्टकम् स्तोत्र:-
1- ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गं निर्मलभासितशोभितलिङ्गम्,
जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

2- देवमुनिप्रवरार्चितलिङ्गं कामदहं करुणाकरलिङ्गम्,
रावणदर्पविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

3- सर्वसुगन्धिसुलेपितलिङ्गं बुद्धिविवर्धनकारणलिङ्गम्,
सिद्धसुरासुरवन्दितलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

4- कनकमहामणिभूषितलिङ्गं फणिपतिवेष्टितशोभितलिङ्गम्,
दक्षसुयज्ञविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

5- कुङ्कुमचन्दनलेपितलिङ्गं पङ्कजहारसुशोभितलिङ्गम्,
सञ्चितपापविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

6- देवगणार्चितसेवितलिङ्गं भावैर्भक्तिभिरेव च लिङ्गम्,
दिनकरकोटिप्रभाकरलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

7- अष्टदलोपरिवेष्टितलिङ्गं सर्वसमुद्भवकारणलिङ्गम्,
अष्टदरिद्रविनाशितलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

8- सुरगुरुसुरवरपूजितलिङ्गं सुरवनपुष्पसदार्चितलिङ्गम्,
परात्परं परमात्मकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।

लिङ्गाष्टकमिदं पुण्यं यः पठेत् शिवसन्निधौ
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते

देवउठनी एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, वरना बनेंगे पाप के भागीदार

क्या है छठ पूजा में चढ़ने वाले प्रसाद का महत्व? यहां जानिए

आज डूबते और कल उगते सूर्य ​को अर्घ्य देगी महिलाएं, जानिए इससे जुड़ी जरुरी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -