हाथ में ये निशान बना देता है भाग्यवान
हाथ में ये निशान बना देता है भाग्यवान
Share:

हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति के हाथों में रेखाओं से बनने वाले निशान जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करते हैं। ऐसे में हाथ में कई तरह के निशान होते हैं। इसी के साथ अलग-अलग रेखाओं से चिह्न भी अलग-अलग बनते हैं। कहा जाता है अगर गुरु पर्वत के निकट हृदय रेखा के सिरे पर त्रिशूल का निशान बन जाए तो ऐसा व्यक्ति समाज में गौरव पाता है। केवल यही नहीं बल्कि ऐसा व्यक्ति बहुत ही प्रतिभावान होता है। ठीक ऐसे ही सूर्य रेखा पर बिना त्रिशूल का निशान हो तो व्यक्ति सरकार क्षेत्र में लाभ और उच्च पद को पाता है।

इसी के साथ कहा जाता है अगर व्यक्ति की हथेली में त्रिशूल का चिह्न बना हो तो उन रेखाओं का फल कई गुणा बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर यह चिन्ह भाग्य रेखा पर हों तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं त्रिशूल के चिन्ह के साथ विभिन्न रेखाएं निकलने पर उलटे परिणाम की प्राप्ति होती है। वहीं हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति के दोनों हाथों की दस उंगलियों में भगवान विष्णु के प्रतीक चक्र का चिन्ह हो ऐसा व्यक्ति चक्रवर्ती होता है। ऐसा व्यक्ति देश-दुनिया में चारों ओर नाम कमाता है।

केवल यही नहीं बल्कि ऐसे व्यक्ति राजयोग की प्राप्ति करते हैं। इसी के साथ ऐसे निशान वाले व्यक्ति उसे सरकारी पद और धन-संपत्ति को पाते हैं। इसके अलावा हथेली में मछली का चिन्ह होना शुभ माना जाता है। कहा जाता है अगर ये मछली का निशान जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर हो तो वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है और यह निशान दीर्घायु का भी प्रतीक माना जाता है।

अपनी ड्रेस के कारण एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आई साक्षी चोपड़ा, लोग बोले- 'अमीर उर्फी जावेद'

'राघव चड्ढा चोर है।।' AAP नेताओं ने अपने ही नेता के खिलाफ क्यों लगाए नारे ? देखें Video

'द बिग पिक्चर' के सेट पर इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बेटी सोनाक्षी ने संभाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -