चाँद पर कदम रखने वाले इस इंसान ने पहली बार 5 वर्ष की आयु में किया था हवाई सफर
चाँद पर कदम रखने वाले इस इंसान ने पहली बार 5 वर्ष की आयु में किया था हवाई सफर
Share:

नील आर्मस्ट्रांग का जन्म आज ही के दिन यानी 5 अगस्त, 1930 को वेपकॉनेटा, ओहायो में हुआ था। उनके पिता का नाम स्टीफेन आर्मस्ट्रांग था और माँ का वायला लुई एंजेल था। उनके माता पिता की दो अन्य संतानें जून और डीन, वह दोनों ही नील से उम्र में छोटे थे। पिता स्टीफेन ओहायो सरकार के लिये काम करने वाले एक ऑडिटर थे और उनका परिवार इस वजह से ओहायो के कई कस्बों में भ्रमण किया करता था। 

neil armstrong childhood में वह तक़रीबन 20 कस्बों में स्थानंतरित हो गए थे। इसी बीच नील की रूचि हवाई उड़ानों में जग गई। नील जब पाँच साल के थे। उनके पिता उन्हें लेकर 20 जून 1936 को ओहायो के वारेन नामक स्थान पर एक फोर्ड ट्राईमोटर हवाई जहाज में सवार हुए और नील ने पहली हवाई उड़ान का अनुभव किया।

बता दें कि 1947 में 17 वर्ष की उम्र में नील आर्मस्ट्रांग ने एयरोनॉटिकल इंजिनियर की पढाई पुर्दुर यूनिवर्सिटी से ग्रहण करना शुरू की। कॉलेज जाने वाले वे उनके परिवार के दूसरे  इंसान रहे। पढ़ने के लिए उन्होंने मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT) को भी अपना लिया था। इस बारें में  नील आर्मस्ट्रांग का कहना  था की हम कही भी पढ़कर अच्छे से अच्छी शिक्षा हासिल कर सकते है। बता दें कि 2012 में 25 अगस्त को अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग का देहांत हो गया था. नील चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बने. नील को चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान के रूप में भी जाना जाता है 

इजरायल,फिलीस्तीन के कर राजस्व से USD176 मिलियन को कम करेगा

श्रीलंका की तमिल पार्टी ने विक्रमसिंघे का किया समर्थन

रूसी रूबल में फिर हो रही है गिरावट, क्या होगा रूस का अगला कदम?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -