इस करवा चौथ बन रहा है दुर्लभ योग
इस करवा चौथ बन रहा है दुर्लभ योग
Share:

आज पुरे भारत में पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागन निर्जल एवं निराहार रह कर लम्बी उम्र की कामना करेगी। इस करवा चौथ को दुर्लभ योग बन रहा है। इस योग में रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग बन रहा है जो काफी शुभ माना जा रहा है। इस बार इस दुर्लभ योग में सुहागनों के पति की दीर्धायु तो होगी ही साथ ही पतियों की तरह पत्नियों का आकर्षण और भी अधिक बढ़ेगा। रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस नक्षत्र में पतियों का अपनी पत्नियों की और भी आकर्षण बढ़ता है। और उनके रिश्तो में और भी अधिक मिठास घुलती है। करवा चौथ पतियों के दीर्धायु होने का एक मात्र जरिया माना जाता है।

इस रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग से इस बार का करवा चौथ का महत्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। बदलते कल्चर को देखते हुए इस बार हमारी परपरा में भी बदलाव हुआ है। जिसके चलते करवा चौथ का मायना ही बदल गया है। महिलाएं पहले मिट्टी के करवे देती थी लेकिन अब स्टील व चांदी के गिलास, देने का प्रचलन शुरू हो रहा है। पहले करवा चौथ पर अपनी सास को या ननद को उपहार में कपड़ो के साथ गहने भी दिए जाते थे लेकिन बदलते कल्चर को देखते हुए अब उपहार स्वरूप स्कूटी,मोबाइल व कॉस्मेटिक दिया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -