'ये कोई सौदा नहीं...', महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान
'ये कोई सौदा नहीं...', महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन को साथ लेकर 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इस महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोई सौदा नहीं है, बल्कि नेचुरल तरीके से किया गया गठबंधन हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यहा महाराष्ट्र जैसा हाल नहीं हैं। हम भाजपा की भांति राजनीति नहीं करते हैं कि जिन्हें धमकाया जा सकता है। उन्हें धमकाना या फिर जिन्हें खरीदा जा सकता है उन्हें खरीद लेना। इस प्रकार के सौदे के लिए यहां गलती न करें।

दरअसल, बिहार में जब से तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, तभी से भाजपा ने नेता अपने बयानों से तेजस्वी को टारगेट कर रहे हैं। सुशील मोदी ने तो तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। इससे पहले  तेजस्वी यादव ने बोला था कि केंद्र सरकार अपने इशारे पर CBI से निरंतर उनके खिलाफ काम करवाती है, किन्तु आज तक कुछ नहीं मिला। आगे तेजस्वी ने कहा कि CBI को हमारे घर में ही दफ्तर खोल देना चाहिए, इसके लिए जगह मैं स्वयं दे दूंगा।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ आने की घोषणा की थी। महागठबंधन में इस बार 7 पार्टियां सम्मिलित हैं। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। मतलब बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है। वहीं, नीतीश कुमार ने 164 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है। 

'उपराष्ट्रपति बनने की मेरी कोई इच्छा नहीं थी', नीतीश कुमार ने दिया अब ये बड़ा बयान

'नीतीश ने चला धोबी पछाड़ दांव...', शिवसेना ने बोला हमला

झंडा नहीं खरीदने पर गरीबों को नहीं मिल रहा राशन, बीजेपी सांसद ने बताया शर्मनाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -