30,000 फीट की ऊंचाई पर मना अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन......
30,000 फीट की ऊंचाई पर मना अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन......
Share:

अबराम आज पुरे तीन साल के हो गए है. तीन साल के अबराम और उनकी उम्र के साथ उनकी क्यूटनेस भी बढ़ती जा रही है. सुपरस्टार शाहरुख ने अबराम के जन्मदिन के मौके पर अबराम की एक खास तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उनके क्यूट बेटे अबराम का बर्थडे सेलिब्रेशन जमीं से 30,000 फीट ऊपर जारी है. दरअसल शाहरुख बेटे अबराम के जन्मदिन के दिन बेटी सुहाना और बेटे अबराम संग प्लेन से इंडिया आ रहे हैं।

उसी दौरान शाहरुख ने अबराम और सुहाना की एक तस्वीर को क्ल‍िक कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है, 'धरती से 30,000 फीट ऊपर बर्थडे सेलिब्रेशन, चिप्स आ चुके हैं, अब इंतजार है कोला और केक का.' अबराम 27 मई को तीन साल के हो गए।

अबराम अपने परिवार के साथ करण जौहर का जन्मदिन मनाने लंदन गए थे और अब वो भारत वापस लौट आए हैं। शाहरुख ने छोटे खान के बर्थडे पर ट्वीट कर बताया कि वो लंदन से भारत लौट रहे हैं और अभी फ्लाइट में हैं। उन्होंने लिखा, 'अबराम का जन्मदिन प्लेन में ही मना रहे हैं, बस एक केक मिल जाए वरना किंडर एग्स से काम चलाना पड़ेगा।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -