VIDEO: फोटोग्राफर्स ने पत्रलेखा को कहा भाभी तो राजकुमार राव ने कही यह बात
VIDEO: फोटोग्राफर्स ने पत्रलेखा को कहा भाभी तो राजकुमार राव ने कही यह बात
Share:

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बीते सोमवार को शादी कर ली है। दोनों ने चंडीगढ़ में शादी की और दोनों की शादी की फोटोज को लोगों ने जमकर प्यार दिया। आप सभी को बता दें कि दोनों 11 साल के लंबे रिलेशनशिप में रहे और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद बीते सोमवार शाम को ही दोनों का वेडिंग रिसेप्शन था और इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सेलेब ही शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं अब शादी के बाद बीते बुधवार शाम को राजकुमार और पत्रलेखा मुंबई लौटे और इस दौरान पत्रलेखा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी, वहीं राजकुमार ने व्हाइट कलर का आउटफिट। इस दौरान दोनों हमेशा की तरह अच्छे दिख रहे थे और दोनों जब फोटोग्राफर्स के सामने पोज दे रहे थे तब पत्रलेखा को फोटोग्राफार्स ने भाभी कहा। इस दौरान राजकुमार हैरान रह गए और उन्होंने पूछा, क्या? तो फोटोग्राफर कहते नजर आए भाभी। यह सब सुनकर राजकुमार हंसने लग जाते हैं। वहीं पत्रलेखा, राजकुमार को देखकर कहती हैं, भाभी जी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को हंसते हुए देखते हैं।

आप सभी को बता दें कि राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ शादी की फोटो शेयर कर लिखा था, 'फाइनली 11 साल के प्यार, रोमांस और दोस्ती के बाद आज मैंने अपनी सोलमेट, बेस्ट फ्रेंड और मेरे परिवार से शादी कर ली है। आज मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी कुछ नहीं हो सकती कि पत्रलेखा मेरी पत्नी हैं।' वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा ने भी शादी के दिन राजकुमार के लिए कुछ खास प्लान किया था। उन्होंने अपने शादी की चुन्नी में बंगाली में अमर पूरन भोरा भालो भाषा आमी तुमाये समापन कोरिलम लिखवाया था। इसका मतलब है कि मैं आप पर अपना प्यार और जीवन समर्पित करती हूं।

VIDEO! शादी के फंक्शन के दौरान परेशान हुई राज कुमार राव की दुल्हन पत्रलेखा, जानिए वजह

शुरू हुए बॉलीवुड के इस मशहूर कपल की शादी के फंक्शन, मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंची ये अदाकारा

हाथी के बछड़े का नाम स्वर्गीय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के नाम पर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -