दूल्हा बनने जा रहा है IPL का ये ख‍िलाड़ी, WTC फाइनल से हुआ आउट
दूल्हा बनने जा रहा है IPL का ये ख‍िलाड़ी, WTC फाइनल से हुआ आउट
Share:

IPL में मुंबई के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को WTC फाइनल के लिए टीम में स्थान प्राप्त हुआ है। IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी ने अपने बल्ले से धूम मचाकर रख दी थी। यशस्वी जायसवाल ने IPL के 14 मैचों में 48।08 के एवरेज और 163।61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए।

वही एक वक़्त तो यशस्वी जायसवाल ऑरेन्ज कैप जीतने की कतार में थे, मगर राजस्थान प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। WTC फाइनल के लिए स्टैंडबाय ओपनर के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ को सम्मिलित किया गया था। BCCI को गायकवाड़ ने बताया है कि वह 3-4 जून को शादी कर रहे हैं। इस कारण अब यशस्वी को टीम में जगह प्राप्त हुई है।

वहीं, यशस्वी जायसवाल वीजा संबंधी प्रक्रिया होते ही लंदन के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने प्रैक्ट‍िस आरम्भ कर दी है। वैसे गायकवाड़ का प्रदर्शन IPL में शानदार रहा है, वह 15 मैचों में 564 रन ठोक चुके हैं। WTC फाइनल 7 जून से लंदन के ओवल मैदान में भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।

IPL 2023: गुजरात टाइटंस का असली मास्टरमाइंड कौन ? सुनील गावस्कर ने कर दिया खुलासा

IPL 2023: पहली गेंद पर छक्का कैसे मार लेते हैं सूर्या और ईशान जैसे बल्लेबाज़ ?

Asia Cup से पहले टीम इंडिया को मिल जाएगा नया कोच! जानिए क्या है BCCI का प्लान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -