CWG में भारत के इस पहलवान ने रचा इतिहास, इंडिया को दिलवाया एक और स्वर्ण पदक
CWG में भारत के इस पहलवान ने रचा इतिहास, इंडिया को दिलवाया एक और स्वर्ण पदक
Share:

भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने कॉमनवैल्थ गेम्स की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में कनाडा के लचलान मैकनीला को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह बजरंग का कॉमनवैल्थ इतिहास का तीसरा मेडल है। वह 2014 में सिल्वर तो 2018 में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था। अब दोबारा मेडल जीतकर वह हैट्रिक लगाने में कामयाब हो चुके है। बजरंग ने फाइनल मुकाबले में मैकनीला को बढ़त बनाने का अवसर नहीं दिया। पहले राऊंड में 4-0 से आगे होने के उपरांत उन्होंने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए गोल्ड को हासिल कर लिया। 

65 किलोग्राम वर्ग में बजरंग के मुकाबले:-
राऊंड 16 (जीत) :
बजरंग की ताकत के आगे नाउरू के लोव बिंघम टिक ही नहीं सके। भारत के पहलवान ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए लोव को चित करने में देर नहीं लगाई। 

क्वार्टरफाइनल (जीत) : बता दें कि मॉरिशियस के जीन बंडौ  के विरुद्ध मैच भी बजरंग के लिए बहुत आसान रहा। बंडौ को मैट से बाहर धकेलने के उपरांत पहलवान ने उनके कंधे मैट से लगाने में देर नहीं लगाई। 

सेमीफाइनल (जीत) : इतना ही नहीं इंगलैंड के जॉर्ज राम तो बजरंग की स्पीड के आगे टिक ही नहीं पाए और महज 30 सैकेंड में चित्त हो चुके थे। भारत के  पहलवान ने अंग्रेज पहलवान को खुद पर हावी होने का एक भी अवसर ही नहीं दिया।

फाइनल (जीत) : खबरें है कि फाइनल में कनाडा के लचलान मैकनीला भारत के पहलवान बजरंग के आगे रहे। बजरंग ने पहले ही राऊंड में 4-0 की बढ़त अपने नाम कर ली थी। जिसके उपरांत  कनाडाई पहलवान बजरंग से पार नहीं पा पाए।  फाइनल तक स्कोर 7-2 रहा।

बजरंग की उपलब्धियां:-
ओलिम्पिक खेल
कांस्य पदक - टोक्यो 2020, 65 किग्रा

विश्व चैंपियनशिप:-
रजत पदक - बुडापेस्ट 2018, 65 किग्रा
कांस्य पदक - बुडापेस्ट 2013, 60 किग्रा
कांस्य पदक - नूर-सुल्तान 2019, 65 किग्रा

एशियाई खेल:-
स्वर्ण पदक - जकार्ता 2018, 65 किग्रा
रजत पदक - इंचियोन 2014, 61 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल:-
स्वर्ण पदक - बर्मिंघम 2022, 65 किग्रा
स्वर्ण पदक - गोल्ड कोस्ट 2018, 65 किग्रा
रजत पदक - ग्लासगो 2014, 61 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप:-
स्वर्ण पदक - नई दिल्ली 2017, 65 किग्रा
स्वर्ण पदक - शीआन 2019, 65 किग्रा
रजत पदक - अस्ताना 2014, 61 किग्रा
रजत पदक - नई दिल्ली 2020, 65 किग्रा
रजत पदक - अलमाटी 2021, 65 किग्रा
रजत पदक - उलानबटोर 2022, 65 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2013, 60 किग्रा
कांस्य पदक - बिश्केक 2018, 65 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हिमा

भारत के नाम हुआ 14वां मेडल, पंजाब के लाल ने कर दिखाया कमाल

अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4x400 मीटर रिले टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -