Indigo Airlines को इस हॉकी गोलकीपर ने लगाई लताड़
Indigo Airlines को इस हॉकी गोलकीपर ने लगाई लताड़
Share:

इंडियन हॉकी के स्टार गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने इंडिगो एयरलाइन्स को ट्वीट कर लताड़ लगा दी है। पूरा केस एक हॉकी स्टिक की लंबाई को लेकर है। उन्हें इस हॉकी स्टिक को इंडिगो के जहाज में ले जाने के लिए 1500 रुपए ज्यादा देने पड़े और इसी को लेकर श्रीजेश इंडिगो कंपनी पर बरसे गए।

श्रीजेश ने ट्वीट में लिखा- FIH (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) ने मुझे 41 इंच की हॉकी स्टिक से खेलने की अनुमति दी लेकिन इंडिगो ने मुझे कभी भी 38 इंच से अधिक कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं दी। अब गोलकीपर बैगेज को संभालने के लिए अतिरिक्त 1500 रुपए का भुगतान करना होगा। ट्वीट के अंत में उन्होंने हैशटैग लूट का भी उपयोग  किया।

बता दें कि इंडिगो एयरलाइन्स के इस व्यवहार पर हॉकी फैंस भी निराश दिखाई दिए। उन्होंने श्रीजेश की पोस्ट पर एयरलाइन्स को लताड़ लगाते लिखा- खेल के बारे में व्यावहारिक या बुनियादी विचारों के बिना दयनीय कठोर रूल्स है। अंकित दासमाना ने लिखा- यह दयनीय है। विशेष पेशों वाले लोगों के लिए विशेष केस होना चाहिए। रुद्रा आशीष ने लिखा- तो इंडिगो, आपका हवाई जहाज एक अतिरिक्त तीन इंच की वजह से खतरनाक रूप से ओवरलोड हो जाता है?

 

 
खबरों का कहना है कि श्रीजेश 2020 टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं। 1980 के उपरांत ओलंपिक में यह देश का पहला हॉकी पदक था और गोलकीपर ने टीम में महत्वपूर्ण रोल अदा किया था।

 

UFC फाइटर Paige Vanzant ने अपने फैंस के लिए शुरू किया ये नया काम

नम आंखों से रोजर फेडरर ने टेनिस को कहा अलविदा

रोजर फेडरर की रिटायरमैंट पर भावुक हुए नडाल, कोहली ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -