कंगना रनौत की कैद में होंगी ये हरयाणवी डांसर...!
कंगना रनौत की कैद में होंगी ये हरयाणवी डांसर...!
Share:

कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप 2 चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम भी सामने आने लगा है। हरियाणा की शकीरा के नाम से फेमस डांसर अंजलि राघव के पार्टिसिपेट करने की अफवाह तेजी से बढ़ रही है। हालांकि अभी तक अंजलि ने शो में पार्टिसिपेट करने की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। पर फैंस का उत्साह पहले ही डबल हो चुका हैं। 

कौन हैं अंजलि राघव?: अंजलि राघव नॉर्थ की पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज चलते हैं। जिनमे लोगों की अच्छी खासी भीड़ बढ़ती जा रही है। अंजलि राघव ने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी कर चुके है। अंजलि के इंस्टा पर 1।6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अंजलि पेशे से मॉडल और अभिनेत्री हैं। अंजलि ने हिंदी टीवी शो कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा से TV डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने स्वीटी अशोक श्रीवास्तव का रोल प्ले किया था। जिसके साथ साथ अंजलि कलर्स के शो स्वर्ण घर में भी दिखाई देने वाले है।

अंजलि को उनके बेहतरीन डांस और काम के लिए कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। अंजलि के लटके-झटकों पर पूरा यूपी-हरियाणा झूमता है। अभिनेत्री यदि लॉकअप 2 में आती हैं, तो फैंस को बड़ी ट्रीट भी मिलने वाली है। उन्हें अंजलि को रियल में जानने का अवसर मिलेगा।  अंजलि से पहले भी कई रीजनल स्टार्स ने रियलिटी शोज में जाकर नाम भी कमा चुके है। आज ये रीजनल स्टार नेशनल स्टार बन चुके हैं। जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।

सपना चौधरी: सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में भाग लिया था। सपना हरियाणा में पहले से स्टार रहीं। उनके डांस का पूरा हरियाणा दीवाना था। मगर बिग बॉस में आने के उपरांत सपना नेशनल स्टार बन गई। अब सपना किसी पहचान की मोहताज नहीं। सपना के डांस, उनके गानों का हर कोई दीवाना है। बिग बॉस के बाद सपना की पर्सनैलिटी भी ग्रूम हो गई।

गोरी नागोरी: गोरी नागोरी को भी हरियाणा की शकीरा बोला जाता है। गोरी नागोरी बिग बॉस 16 में दिखाई दी थी। गोरी की शो में जर्नी स्मॉल रही थी। जब गेम की बात आती थी तो वे कमजोर लगने लगी थी। वहीं जब डांस एक्ट होता था तो गोरी नागोरी छा जाती थीं। गोरी हरियाणा-यूपी-राजस्थान की बड़ी स्टार हैं। उनके लाइव शोज हाउसफुल होते है।

शहनाज गिल: पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल को आज कौन नहीं पहचानता है। शहनाज बिग बॉस 13 में आईं और सबके दिलों में राज करने लग गए है। जिसके पूर्व पहले वे पंजाबी गाने या मॉडलिंग के जरिए चर्चा में रहती थीं। पहले शहनाज की पॉपुलैरिटी पंजाब तक तक ही सीमित थी। पर अब शहनाज गिल अपना खुद का टॉक शो चलाती हैं। सलमान संग मूवी में डेब्यू करने जा रही है। 

आखिर कब अर्जुन से शादी करेंगी मलाइका...? एक्ट्रेस ने दिया अनोखा जवाब

इस मशहूर अभिनेता के साथ हुई ठगी

कुंडी मत खड़काओ राजा...पर सारा और शहनाज ने की जमकर मस्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -