यह लड़का अपने बैग में रखता है सेनेटरी पैड्स
यह लड़का अपने बैग में रखता है सेनेटरी पैड्स
Share:

हम सभी जानते है की पीरियड्स की डेट कोई फिक्स डेट नहीं होती है इसलिए हर लड़की या महिला अपने बैग में सेनेटरी पैड्स रखती है, ताकि कभी उसे इसकी अर्जेंट जरूरत पड़ जाए तो वह इसे उपयोग कर ले। लेकिन अगर कोई लड़का इन पैड्स को अपने बैग में रखे तब क्या हो ? यह बहुत ही शॉकिंग होगा की कोई लड़का क्या करेगा सेनेटरी पैड्स का, क्या फायदा उसे यह अपने बैग में रख कर।

लेकिन ऐसा हुआ है। जी हाँ क्यूबा के मायामी स्कूल में पढ़ने वाला एक लड़का 15 साल का है जिसका नाम जोस गार्सिया है। वह स्कूल में सेनेटरी पैड्स को लेकर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. जोस क्यूबा में रहने वाला एक आम लड़का है। और ऐसा करने के पीछे उसका खुद का एक तर्क है। दरअसल जोस का मानना है की पीरियड्स एक बायोलॉजिकल चीज़ है जिससे महिलाए हर महीने गुजरती है। और अगर उन्हें कभी जरूरत पड़ जाए और उनके पास पेड़ न हो तो उन्हें ब्लोटिंग जैसी समस्याओ से गुजरना पड़ता है। इसके चलते जोस को ऐसा लगता ही की हर लड़के को एक अच्छा शख्स होने के नाते अपने पास सेनेटरी पैड्स अपने पास रखने चाहिए।

आपको बता दें कि इसके लिए जोस ने करीब एक महीने पहले अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में जोस सैनिटरी पैड्स को अपने हाथ में लिए हुए थे और लोंगो से ऐसा करने की अपील की थी। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि देखते ही देखते जोस की यह तस्वीर फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई और जोस के इस अनोखे काम के बारे में जानते ही लोग उसकी तारीफें करनी शुरू कर दीं।

जोस का यह अनोखा काम लड़कियों को खासा पसंद आया और उसके कमेंट में लड़कियों ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लडक़ों को ऐसी सोच की जरूरत है। अपनी पोस्ट में जोस ने ये भी लिखा कि जब लडक़े जरूरत के वक्त अपना स्वेटर लड़कियों को देने में नहीं झिझकते तो, फिर पैड देने में क्यों? आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर अब तक जोस की फोटो को करीब 23 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 8100 लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं।

आप भी करते है नहाते समय ये गन्दी हरकतें ?

 

कोल करदाशियां लगाती है घोड़े की क्रीम

सनकी इंसान ने चलती बस में किया 3 घंटे तक हस्तमैथुन

होटल के कमरे में पहुची लड़की, तभी बाथरूम से निकले माँ-बाप, और फिर....​

अकेले में नहाते हुए हर लड़की के मन में आती है ये बाते​

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -