'खूंखार' जीव को पकाकर खा गई ये लड़की, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
'खूंखार' जीव को पकाकर खा गई ये लड़की, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share:

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, खाने से जुड़े वीडियो पोस्ट करने वाली एक लड़की ने सारी हदें पार कर दी हैं, तत्पश्चात, उस पर 19 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) का फाइन लगा है। अपराधी लड़की का नाम जिन है तथा वह पेशे से चीन की फूड ब्लॉगर है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो अपने ही साइज की एक बड़ी सफेद शार्क को पकाती है तथा फिर उसे खा जाती है। जिन पर आरोप है कि उसने मछली को गैर कानूनी तरीके से खरीदा तथा फिर पकाकर खा गई। ये घटना तब सामने आई, जब जुलाई में जिन ने अपने अकाउंट से टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया था।  

वही इस वीडियो में वो छह फुट लंबी सफेद शार्क को पकाकर खाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिन पहले एक फल खाती है, जो उसे पसंद नहीं आता। तत्पश्चात, वो मछली पकाने के लिए सब्जियां काटती है। फिर कढ़ाई में एक बड़ी मछली को डाल देती है। वीडियो के अंत में कई लोग इस मछली को खाते हुए नजर आते हैं। जिन ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह दिखने में शातिर लग सकती है, मगर इसका मांस वास्तव में बहुत मुलायम है।' 

जिन ने शुरुआत में दावा किया था कि उसने चीन के नानचोंग शहर की एक दुकान से इस शार्क को 1141 डॉलर (लगभग 93 हजार रुपये) में खरीदा था। हालांकि शनिवार को सामने आई रिपोर्ट्स में अफसरों ने कहा कि उन्हें DNA टेस्टिंग से पता चला है कि ये मांस बड़ी सफेद शार्क का है। इसे खाकर फूड ब्लॉगर ने चीन के वाइल्ड एनिमल प्रोटेक्शन लॉ को तोड़ा है। इसके तहत कुछ वन्यजीव की प्रजातियों के कमर्शियल कारोबार पर रोक लगी हुई है। इस जुर्माने के साथ ही पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा भी है। 

वजन कम करने के काम आते है गोल गप्पे, जानिए कैसे

हार्ट अटैक आने से पहले होने लगती हैं ये समस्याएं, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

आपके वजन को कम करने मदद करेगी ये चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -