यह मछली बना देगी आपको मालामाल, जानिए कौन सी मछली है आपके लिए शुभ
यह मछली बना देगी आपको मालामाल, जानिए कौन सी मछली है आपके लिए शुभ
Share:

ऐसा माना जाता है की भगवान ब्रम्हा ने वास्तु शास्त्र बनाया है। घर का निर्माण हो या आपके कार्य स्थल दोनों जगह पर वास्तु का महत्व होता है। यदि आप घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करते है तो वास्तु दोष को दूर करने में सहायक साबित होगा और ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर को सजाने से घर से सभी नकारात्मक शक्तियां दुरी बना लेती है। ऐसे ही वास्तु के उपायों में से एक है घर में मछलियां रखना। वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर में मछली रखना बेहद शुभ माना जाता है और ये घर से सभी बुरी शक्तियों को दूर कर देती है। मछली को घर लाना और सही दिशा में स्थापित करने जैसी कई बातें घर से वास्तु दोष को दूर करने में सहायता करती हैं।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में मछली को रखना घर के वातावरण को शुद्ध बनाने जैसा है। मछलियां नकारात्मक शक्तियों को घर से बहार निकाल देती हैं। मछलियां आपके घर में सही संख्या में रखी जाए तो आपके घर को मालामाल बना देती है। वास्तु में कहा गया है कि मछलियों के रखने की सही स्थिति घर में लोगों की कमाई की स्थिति में सुधार करती है। यह धन को अपनी तरफ खींचने का कार्य करती है। मछलियां तनाव को दूर करती हैं और हमारे दिमाग को ताजगी प्रदान करती है। मछलियों को भागते हुए देखना हमारे दिमाग को ख़ुशी प्रदान करता है।

यह मछली को घर में रखने से आएगी खुशहली

गोल्डन फिश को घर में स्थान देना सबसे शुभ माना जाता है। यह मछली आपके जीवन में खुशहाल ला सकती है। घर के ड्राइंग रूम के पूर्व या उत्तर दिशा में सुनहरी गोल्डन मछली को रख सकते हैं। सोने के जैसी दिखने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोने-सी चमक प्रदान कर देगी। इसके अलावा एरोवाना मछली को भी बहुत अच्छा व शुभ माना जाता है। इस मछली को चमत्कारी मछली माना जाता है।    

घर में पिरामिड रखने से हो सकता है लाभ, जानिए किस दिशा में रखा जाता है पिरामिड

रात्रि के समय क्यों निकाली जाती है किन्नरों की शव यात्रा, जानिए क्या है वजह

भगवान शंकर का एक ऐसा मंदिर जहां माता पार्वती की जगह गायत्री माता विराजमान है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -