इस मछली है 2 मुँह और 4 आंख, वीडियो देख हो जाएंगे आप भी हैरान
इस मछली है 2 मुँह और 4 आंख, वीडियो देख हो जाएंगे आप भी हैरान
Share:

सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों भी एक वीडियो सुर्खियों में है और यह एक ऐसी मछली का वीडियो है, जिसे देखकर नेटिजन्स दंग रह गए हैं। जी दरअसल, मछुआरे के जाल में फंसी मछली दिखने में काफी विचित्र लग रही है। आप देख सकते हैं इस मछली के दो मुंह और चार आंखें हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जी दरअसल कोई इसे कुदरत का चमत्कार बता रहा है, तो कई लोग ऐसे हैं जो इसे चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट त्रासदी के रेडिएशन का शिकार बता रहे हैं। 

वैसे अब तक इस अजीबोगरीब मछली को लेकर वैज्ञानिकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, देखिए ये वीडियो। फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक कार्प फिश नजर आ रही है। हैरानी की बात ये है कि मछली का केवल मुंह ही नहीं, बल्कि उसकी आंखें भी अजीब हैं। जी हाँ और इस वीडियो में मछली के दो मुंह और चार आंखों को देखा जा सकता है। इस मछली की आंखों में हल्का सा नीलापन है, जबकि दोनों आंखों पर धुंध सी दिखाई दे रही है।

फिलहाल इस दो मुंह वाली मछली ने सोशल मीडिया की दुनिया में खलबली मचा दी है। ऐसी खबर है कि इस कार्प फिश को देखकर वैज्ञानिक भी दंग हैं। जी दरअसल मछली के दो मुंह होने की वजह पर से वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। ऐसे में उनका कहना है कि बिना जांच पड़ताल किए कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। इस वीडियो को ट्विटर पर @closecalls7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जी हाँ और यूजर ने कैप्शन में लिखा है, Holy Mother of Carp। हलाकि ये वीडियो कुछ समय पुराना है।

सड़क के रास्ते अतीक अहमद को गुजरात से यूपी ला रही पुलिस, उमेश पाल हत्याकांड में है आरोपी

ये है दुनिया की सबसे महंगी कॉफ़ी

इस गुलदान की कीमत ने उड़ाए सबके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -