नेपाल विमान हादसे में इस मशहूर सिंगर ने खोई अपनी जान
नेपाल विमान हादसे में इस मशहूर सिंगर ने खोई अपनी जान
Share:

रविवार को नेपाल में बड़ी दुर्घटना हुई, जिससे सभी हैरान हो गए है। रविवार की सुबह प्लेन क्रैश हुआ, जिसमे लगभग सभी लोगों की मौत हो गई। नेपाल की यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा की तरफ जा रहा था। बोला जा रहा है कि पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से 10 सेकंड पहले ये विमान हादसा हो गया। विमान, पोखरा घाटी से सेती नदी की खाई में जाकर गिरा। खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में अभी तक 69 शवों को बरामद कर लिया गया है। इन्हीं में से एक शव नेपाल की जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का भी मिला।

सिंगर नीरा छन्त्याल का निधन: मीडिया रिपोर्ट का इस बारें में कहना है कि सिंगर नीरा छन्त्याल पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। ऐसे में प्लेन क्रैश में नीरा छन्त्याल का भी देहांत हो गया। नीरा के गानों को नेपाल के सभी लोग बहुत पसंद करते थे। उन्होंने पिरतीको डोरी संग कई बढ़िया नेपाली गानों को भी गाया। नीरा सोशल मीडिया पर कम ही सक्रीय रहती थी, लेकिन जब भी वह कहीं परफॉर्म करतीं तो अपने गाने का वीडियो जरूर शेयर भी किया जा चुका है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो:  यति एयरलाइंस के विमान ATR-72 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है विमान एक तरफ झुका हुआ है। जिसके साथ साथ इसे नदी में गिरते हुए देखा जाता है।

साउथ के जिस हीरो की फिल्म ने कमाए ₹500 करोड़, उसने आम इंसानों की तरह किया ये काम

कभी एक एक पैसों के मोहताज थे विजय सेतुपति, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

यशोदा के बाद अब शकुंतला में दिखाई देगी सामंथा, रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -