बिग बॉस के इस मशहूर कपल ने की सगाई, तस्वीरें देख झूमे फैंस
बिग बॉस के इस मशहूर कपल ने की सगाई, तस्वीरें देख झूमे फैंस
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस केवल लोगों को मनोरंजन ही नहीं करता, बल्कि इस शो पर कई जोड़ियां भी मिली हैं। बिग बॉस के एक और कपल ने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। पवित्रा पुनिया और एजाज खान जिंदगी का नया सफर आरम्भ करने जा रहे हैं। पवित्रा पुनिया और एजाज ने सगाई कर ली है। इस खबर ने हर किसी को खुश कर दिया है। 

बता दे कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया का मिलन बिग बॉस 14 में हुआ था। पवित्रा शो में एजाज को अपना अच्छा दोस्त मानती थीं। लेकिन एजाज हमेशा ही पवित्रा के खिलाफ जाते नजर आए। इस कारण कई बार दोनों की खूब लड़ाई भी हुई। लेकिन जब पवित्रा बिग बॉस के घर से बाहर निकलीं, तो एजाज को उनकी याद सताने लगी। दूरियों ने एहसास दिलाया कि पवित्रा उनकी जिंदगी में बहुत अहमियत रखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

शो समाप्त-समाप्त होते दोनों ने प्यार का इजहार किया। वहीं अब वो दिन भी आ गया, जब उन्होंने सगाई करके जिंदगी की नई शुरुआत की। सगाई की फोटोज साझा करते हुए एजाज ने लिखा, 'बेबी अगर हम सही वक्त का इंतजार करते, तो वो कभी नहीं आता। मैं अपना बेस्ट देने का प्रयास करूंगा। क्या तुम मुझसे शादी करोगी। एजाज ने पवित्रा से इतना पूछा ही था कि जवाब हां में मिला।' एजाज संग सगाई करने के बाद पवित्रा पुनिया अपनी डायमंड की इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई। फोटोज में पवित्रा की खुशी साफ देखी जा सकती है। पवित्रा को देख कर लग रहा है कि वो इस लम्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। पवित्रा एजाज से आयु में 11 वर्ष छोटी हैं। बिग बॉस में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

अचानक अरुण गोविल के चरणों में आ गिरी 'राम-राम' चिल्लाती हुई महिला, एक्टर का हुआ ये हाल

बिग बॉस 16 में हुई नई एंट्री, प्रोमो देख झूमे फैंस

एक्टिंग नहीं इस काम के लिए मुंबई आए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बन गए 'श्री राम'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -