टावर पर चढ़कर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस, देखकर घबराए लोग
टावर पर चढ़कर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस, देखकर घबराए लोग
Share:

टीवी जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। निया एक बार फिर अपने क्रेजी डांस मूव्स से प्रशंसकों का अटैंशन ग्रैब कर रही हैं। निया का वीडियो सामने आने के पश्चात् से ही इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छाया हुआ है। निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वयं का एक वीडियो शेयर किया है। 

वही इस वीडियो में निया शर्मा, बारिश के सुहाने मौसम के बीच टावर पर चढ़ थिरकती दिखाई दे रही हैं। कुछ ही समय पहले सामने आया निया का ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अबतक इसे हजारों लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं, साथ ही ये आंकड़ा निरंतर आगे बढ़ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

वीडियो को पोस्ट करते हुए निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'तुम्हारे ट्रांस में…महिषासुर मर्दिनी (ड्रोप्लेक्स रीमिक्स) दोहराने पर।’ निया के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है, 'हॉटनेस ओवरलोडेड।’ दूसरे ने लिखा, 'आपको झलक में देखने के लिए बहुत अधिक उत्साहित हूं।’ एक अन्य लिखते हैं, 'ओए राजू देखना क्या हो रहा है।’ ऐसे ही बाकी प्रशंसक भी निया की प्रशंसा करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते दिखाई दिए हैं। वही उनका ये वीडियो देखकर कई लोग उन्हें संभलकर डांस की नसीहत दे रहे है, तथा उन्हें इस तरह देख घबरा भी रहे है। बता दें कि निया शर्मा जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में दिखाई देंगी। ‘झलक दिखला जा 10’ का प्रीमियर शनिवार 3 सितंबर, 2022 को रात 8 बजे होगा। इस शो को आप शनिवार तथा रविवार को कलर्स टीवी पर देख पाएंगे।

इंटरनेट पर वायरल हुई मिथुन चक्रवर्ती की बहू की ये तस्वीरें, देखकर नहीं होगा यकीन

जिस चीज से रुबीना दिलैक को लगता है सबसे ज्यादा डर, उसी से हुआ सामना तो हो गया ये हाल

गर्लफ्रेंड को लेकर अमिताभ बच्चन के शो में पहुंचा ये शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -