5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज़
5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज़
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) का पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पॉइंट टेबल में 10वें स्थान पर थी। IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने शुरुआत के लगातार 8 मैच हार गई थी। टीम बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमजोर रही थी। IPL के आगामी सीजन में भी टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस बार मुंबई से जुड़ गए हैं। 

मुंबई के फैंस के लिए जोफ्रा आर्चर का टीम में होना सुकून देने वाली खबर है। रविवार (26 मार्च) को आर्चर टीम में शामिल हुए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर IPL 2020 के बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। IPL में अंतिम बार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के विरुद्ध खेला था। 5 बार की चैंपियन MI ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए जोफ्रा आर्चर के टीम से जुड़ने की पुष्टि की है। फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए जोफ्रा आर्चर की फोटो साझा की है। 

आर्चर नए सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। मुंबई ने इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज को मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है, ये जानते हुए कि आर्चर एक सीजन नहीं खेलेंगे। चोट के चलते वह IPL 2022 में नहीं खेले थे। मुंबई इंडियंस को आर्चर ने 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। 

IPL 2023 से पहले क्रिस गेल की RCB में हुई वापसी

सोनाली को किडनेप करना चाहता था ये क्रिकटर, हो गया था अभिनेत्री के प्यार में पागल

IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी, पहली बार धोनी की कप्तानी में खेलेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -