खबराइये नही यह आम समस्या होती है ब्रेस्ट के नीचे रैश का पड़ जाना
खबराइये नही यह आम समस्या होती है ब्रेस्ट के नीचे रैश का पड़ जाना
Share:

आज के इस दौड़ भाग भरे जीवन में हवा के साथ धूल व न जाने कितने प्रकार के कण हमारे वायुमण्डल में उड़ते रहते हैं। ऐसे में शरीर में होने वाले कई प्रकार के विकार संभव ही हैं। और बैक्टीरिया हर जगह होते हैं और उनकी फेवरेट जगह स्किन की सतहें हैं। 

क्या आपको कभी इन चीजों का एहसास हुआ कि आपके ब्रेस्ट के नीचे रैश पड़ गए हैं, जिनमें काफी खुजली महसूस होती है। स्तनों के नीचे एसी समस्या काफी आम समस्या है यह सिर्फ पसीने की वजह से होती हैं। कभी-कभी यह मोटापे की वजह से भी होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या हो तो आप कुछ प्राकृतिक तरीके से इसका इलाज बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

1चम्‍मच नारियल तेल लें, उसे हल्‍का गरम करें, फिर उसे रूई से प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।

1 चम्‍मच एलोवेरा जैल में 5 बूंद ऑलिव ऑइल मिलाएं। फिर इसे रूई की सहायता से प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें।

टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्‍ट‍ीरियल गुण होते हैं। इसकी पांच बूंद में 1 चम्‍मच ऑलिव ऑइल और आधा चम्‍मच नारियल तेल मिक्‍स कर के प्रभावित जगह पर मालिश करते हुए लगाएं। आप इसे नहाने के बाद या सोने से पहले लगा सकते हैं। त्‍वचा को इसे पूरी तरह से सोख लेने दें। कभी भी टी ट्री ऑइल को ऐसे ना लगाएं, नहीं तो प्रॉब्‍लम बढ़ सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -