इस लड़के के नहीं है हाथ फिर भी लोग है इसके डांस के दीवाने, देखकर आप भी रह जाएंगे अचभिंत
इस लड़के के नहीं है हाथ फिर भी लोग है इसके डांस के दीवाने, देखकर आप भी रह जाएंगे अचभिंत
Share:

टीवी जगत का एक नया रिएलिटी शो इन दिनों बहुत सुर्ख़ियों में है तथा इस शो का नाम है 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' (DID Little Masters)। इस शो में आने वाला प्रत्येक बच्चा बहुत टैलेंटेड है, किन्तु सबकी नजर एक स्पेशल बच्चे पर जाकर टिक गई है तथा वो है अहमद राजा (Ahmad Raja)। केवल 7 वर्षीय बच्चा, जिसके हाथ तो नहीं है मगर टैलेंट ऐसा है कि हाथ वाले लोग उसके आगे अपना सिर झुका लें।

जी टीवी में प्रसारित होने वाले शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' (DID Little Masters) के जज रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अहमद के पीछे डांस करते दिखाई दे रहे हैं। रेमो ने ये वीडियो कुछ समय पहले ही शेयर किया है तथा प्रशंसक इस वीडियो में रेमो और अहमद (Remo And Ahmad) की जुगलबंदी को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस बच्चे का टैलेंट देख लोग सलाम कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

वही अहमद का टैलेंट पहली बार तब नजर आया था जब वो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' (DID Little Masters) में ऑडिशन देने के लिए आया था। सोशल मीडिया पर अहमद के डांस का ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजस्थान के मकराना निवासी नन्हा अहमद राजा (Ahmad Raja) के दोनों हाथ नहीं हैं। किन्तु फिर भी उन्होंने जीवन से हार नहीं मानी। दोनों हाथ न होने के बाद भी ये जबरदस्त डांस करते हैं। वही इस लड़के का अद्भुत टेलेंट देख हर कोई अचभिंत है तथा उसकी तारीफ कर रहा है। 

सुरभि चंदना के लिए करण जौहर ने गाया ऐसा गाना, सुनकर जजेस के साथ दर्शक भी हुए लोटपोट

सेफ्टी पिन के बाद अब उर्फी जावेद ने पहन डाली ऐसी ड्रेस, देखकर बोले लोग- 'ये नहीं सुधरेगी'

तलाक के बाद डायेक्टर संग रिश्ते में थीं ये मशहूर अदाकारा, किस्सा सुन भावुक हुई कंगना रनौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -