सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मोहित शर्मा का ये बेहतरीन गाना
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मोहित शर्मा का ये बेहतरीन गाना
Share:

हरियाणा के जाने माने लोकप्रिय गायक मोहित शर्मा का नया सांग रिलीज हुआ है। 'शूटर' टाइटिल के इस सांग ने कुछ ही देर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। मोहित के इस रोमांटिक सांग में अभिनेत्री रूबा खान को फीचर किया गया है जिन्होंने अपनी अदाओं से ऑडियंस को अपना कायल बना दिया है। 4 अक्टूबर को जारी हुए सांग को अब तक 2 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं।

वही मोहित एवं रूबा का यह बेहतरीन हरियाणवी गाना यूट्यूब पर तहलका मचाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि इस सांग को मोहित शर्मा ने गाया है वहीं सुमित बलंबिया ने इस सांग के बोल लिखे हैं। रिलीज होने के पश्चात् से ही लोग इस सांग के लिंक पर जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। 

वही लोग मोहित शर्मा की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। गौरतलब है कि इसी वर्ष मोहित शर्मा का गाना 'जवानी' रिलीज हुआ था जिसे उनके प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया था। मोहित शर्मा निरंतर अपने गानों के चलते छाए रहते हैं।  सितंबर में भी उनका एक सांग 'काली काली ओढ़नी' रिलीज हुआ था। इस सांग में देव चौहान, भूमि शर्मा एवं मनदीप देसवाल ने अपना जलवा बिखेरा है। इसे भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।

आज दशहरे के दिन जरूर करे ये उपाय, ख़त्म होगी धन से जुड़ी सारी समस्याएं

दशहरे के मौके पर जानिए रामायण से जुड़े ये हैरान कर देने वाले तथ्य

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज ने दिया पहला इंटरव्यू, छलक उठा दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -