पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो ये आर्टिकल है आपके लिए।
पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो ये आर्टिकल है आपके लिए।
Share:

पढ़ाई का टेंशन तो सभी को होता है। इसका दबाव भी छात्रों पर हमेशा बना रहता है। और अगर मन ना लगे तो कैसे हो पढ़ाई। अगर आपका भी मन नही लगता तो ये आर्टिकल आपके काम ज़रूर आएगा। अक्सर हम पढ़ने बैठते हैं तो हमें आलस आने लगता है। ऐसे ही चीज़े हैं बहुत सी जो हमे पढ़ने नहीं देती। तो पढ़िए कैसे लगा सकते हैं अपना मन पढ़ाई में।

# अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, अक्सर बैठे बैठे हमारा शरीर सुस्ताने लगता है इसके लिए ज़रूरी है पढ़ते समय थोड़ी थोड़ी देर में खड़े होना।

# अक्सर छात्र दूसरे कामो की ज़िम्मेदारी लेते हैं पर पढ़ाई पर उनका फोकस नहीं होता। इसलिए ज़रूरी है दूसरे कामो के अलावा पढ़ाई पर भी ध्यान देना देना।

# शोधकर्ताओं के मुताबिक दिमाग के अच्छे विकास के लिए विटामिन और खनिज बहुत जरूरी हैं। साथ ही पानी पीना भी बहुत जरूरी है। कई देशों में सेब को छात्रों के लिए बढ़िया फल माना जाता है।

# अगर आप मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अखरोट, बादाम, सब्जियां, टमाटर और फल जरूर खाएं।

# भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में अक्सर फैट फ़ूड ही कहते है जिनसे उनका पेट तो भरता है पर दिमाग को पोषण नही मिलता। इसके लिए ज़रूरी है पोषक खाना लेना।

# फेसबुक या वॉट्सऐप पर समय बिताने के बजाए संगीत सुनना, दोस्तों से आमने सामने बात करना और टहलना ज्यादा बढ़िया और स्वस्थ विकल्प हैं। इस दौरान दिमाग को आराम मिलता है।

# शोध के मुताबिक 10 मिनट से ज्यादा शारीरिक श्रम करने पर कई ऐसे हार्मोन निकलते हैं जो फैसला लेने की प्रक्रिया में मदद करते हैं।

क्या आपको पता है इन अंग्रेजी शब्दो के मजेदार अर्थ

जब भी इंटरव्यू देने जाएँ तो रखें इन खास बातों का ध्यान 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -