खेसारी के लिए पारो बन गई ये एक्ट्रेस, जमकर लगाए ठुमके
खेसारी के लिए पारो बन गई ये एक्ट्रेस, जमकर लगाए ठुमके
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और नम्रता मल्ला ( Namrita Malla) जब भी डांस फ्लोर पर आ जाते है तो ऐसी तबाही मचाते हैं कि लोग हिल जाते हैं। फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए खेसारी लाल यादव ने अपना नया भोजपुरी गाना 'पारो' (Paro) रिलीज कर डाला है। इस गाने में खेसारी लाल यादव की बंदूक की नोक पर नम्रता मल्ला ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है। इस गाने में खेसारी और नम्रता ने अपनी ऐसी दमदार केमिस्ट्री दिखाई है कि फैंस इन दोनों देखकर बेकाबू होने लगे है। ये गाना देखते ही देखते वायरल होने लगा है।

'पारो' गाने में लगाए जोरदार ठुमके: भोजपुरी आइटम गर्ल के नाम से मशहूर नम्रता मल्ला (Khesari Lal Yadav) जब भी ठुमके लगाती हैं तो उनके सभी फैंस तक हिलने लग जाते है। उनकी हर अदा ना केवल फैंस का दिल जीत लेती है बल्कि उनकी अदाएं भी इतना कहर ढाती हैं कि फैंस पागल हो जाते है। वहीं जब नम्रता के साथ खेसारी लाल यादव आए तो कहने ही क्या। इन दोनों ने 'पारो' गाने पर ऐसा जोरदार डांस किया कि हॉट केमिस्ट्री को लोग बार-बार वीडियो प्ले करके देख डाला है। 


 
बंदूक की नोक पर नाचीं नम्रता मल्ला: बता दें कि इस वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाथ में बंदूक पकड़े हुए नम्रता के साथ डांस और रोमांस का तड़का लगाया तो नम्रता भी पीछे नहीं रह सकी। नम्रता ने बंदूक की नोक पर ऐसी कमर लचकाई की लोगों का दिल ही धड़क उठा। खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला के इस 'पारो' गाने का लिरिक्स गौतम राय के द्वारा लिखा गया है। जबकि म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया और निर्देशन भी उन्होंने ने ही किया है। इस गाने के पिक्चराइजेशन की खूब तारीफ भी की जा रही है। वहीं इस वीडियो को काफी व्यूज भी मिल रहे हैं। इस गाने को देखकर कहा जा सकता है शादी और पार्टी में इस गाने से धूम मचने जा रही है। 

I LOVE U GORI के बाद रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना

रिलीज हुआ सपना का नया गाना 'I love u gori re' तो फैंस ने कर दिया ऐसा कमेंट

ब्लैक बिकनी में नम्रता ने लगा दी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -