निया शर्मा पर आया इस अभिनेता का दिल, शूट के दौरान घुटने के बल बैठकर कर डाला प्रपोज
निया शर्मा पर आया इस अभिनेता का दिल, शूट के दौरान घुटने के बल बैठकर कर डाला प्रपोज
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। निया को उनके फैशनेबल अंदाज तथा अदाकारी के लिए जाना जाता है। यूं तो निया शर्मा पर कई मेल प्रशंसक मरते हैं मगर अब उनके एक को-स्टार्स का दिल भी उनपर आ गया है। इतना ही नहीं, इस को-स्टार ने निया शर्मा को अपने शो के सेट पर पूरे क्रू के समक्ष प्रपोज भी कर दिया है।

हम बात कर रहे हैं निया शर्मा के नए सांग में उनके साथ काम कर रहे अभिनेता कमल कुमार के बारे में। कमल कुमार ने सांग के सेट्स पर निया शर्मा को प्रपोज कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि निया ने इस बात को अच्छे से हैंडल किया। कमल कुमार ने बताया, 'हम अपने शॉट की प्रतीक्षा कर रहे थे। सब अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच मैंने अचानक घुटने के बल बैठकर उन्हें (निया) प्रपोज कर दिया। सभी हैरान हो गए थे। फिर मैं और निया मुस्कुराने लगे। यह गंभीरता के साथ नहीं किया गया था। निया बहुत सुन्दर हैं, आखिर कौन उन्हें प्रपोज नहीं करना चाहेगा।'

कमल ने आगे बताया, 'यह मैंने सिर्फ BTS मस्ती और क्रू का एंटरटेनमेंट करने के लिए किया था। निया ने भी इस बात को अच्छे से लिया तथा मेरे अभिनय में मेरा साथ दिया।' बता दें कि निया शर्मा को सीरियल जमाई राजा तथा एक हजारों में मेरी बहना है में देखा गया है। ब्रिटिश बेस्ड न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने उन्हें '50 Sexiest Asian Women' की सूची में दो बार स्थान दिया है।

सिद्धार्थ शुक्ला को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, बने 'मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन टीवी'

अनिल कपूर के गाने पर जमकर थिरकी रुबीना-काम्या, कहा- यार बिना चैन कहा रे...

तो क्या झूठे केस में फंसे हैं पर्ल वी पुरी?, पीड़िता की माँ ने बताया 'निर्दोष'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -