मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को लेकर इस अभिनेता ने कह डाली चौकाने वाली बात
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को लेकर इस अभिनेता ने कह डाली चौकाने वाली बात
Share:

हर वर्ष मुंबई में 'उमंग' इवेंट का ग्रैंड आगाज किया जाता है। इस इवेंट में बी टाउन के सभी सुपरस्टार्स भी शामिल होते है। 'उमंग' मुंबई पुलिस को मूवी  इंडस्ट्री की तरफ से शुक्रिया बोलने के लिए किया जाता है जहां तमाम सेलेब्स मुंबई पुलिस के हार्ड वर्क को सैल्यूट करते हैं तो सभी इस इवेंट में खूब जश्न और मस्ती भी देखने के लिए मिलती है। हाल ही में 'उमंग 2022' का आयोजन हुआ और जिसमे शाहरुख खान ने भी शिरकत की। किगं खान ने इस इवेंट में जमकर मस्ती और ऑडियंस में बैठे मुंबई के पूर्व कमिश्नर की टांग खींच ली है।

भारती और हर्ष का वीडियो: सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दिखाई दे रहे है। हर्ष लिंबाचिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को लेकर बोलते कि पूरी मुंबई पुलिस उनकी बात मान लेती है। इस पर शाहरुख खान मुंबई के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी को लेकर बात करने लग जाते है।

शाहरुख खान ने कही ये बात: जिसके उपरांत वह सामने बैठै पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की टांग खिंचाई करते हुए बोलते हैं कि भले ही मुंबई की पुलिस उनकी बात मानती है लेकिन वह भी एक शख्स के सामने यस बॉस करते हैं। दरअसल, शाहरुख खान का इशारा पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की पत्नी की तरफ होता है। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। 

 

शाहरुख खान के आने वाली फिल्में: शाहरुख खान के वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो वर्ष 2023 में बैक-टू-बैक तीन मूवी आने वाली हैं। वह सिद्धार्थ आनंद की मूवी 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देने वाले है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज की जाने वाली है। वह एटली की फिल्म 'जवान' में नयनतारा के साथ दिखाई देने वाले है। ये मूवी 2 जून को रिलीज होने वाली है। वह राजकुमार हिरानी की मूवी 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। फिलहाल शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिजी हैं। बताते चलें कि शाहरुख खान पिछली बार वर्ष 2018 में रिलीज हुई मूवी 'जीरो' में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई दे चुके है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लाॉप साबित हुई थी।

टॉपलेस फोटो शेयर कर इस एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोली- 'पैसों के लिए मेरे बॉयफ्रेंड ने...'

रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'हम दो हमारे बारह', डायरेक्टर बोले- 'समय आने पर पता चलेगा'

गूगल ने नए तरीके से सेलिब्रेट की भारत की आजादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -