इस शुक्रवार 'सुई-धागा' चलेगा या 'पटाखे' जलेंगे , जानिए क्या है इनमें खास
इस शुक्रवार 'सुई-धागा' चलेगा या 'पटाखे' जलेंगे , जानिए क्या है इनमें खास
Share:

पिछले शुक्रवार को बॉक्स आॅफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' जिसे श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म 'मंटो' जिसे नंदीता दास ने डायरेक्ट किया था। आपको बात दें, फिल्म 'बत्ती गुल..' ने 3 दिन में 14 करोड़ रूपए के करीब कमा लिए वहीं फिल्म 'मंटो' बॉक्स आॅफिस पर ना के बराबर चली। अब इस शुक्रवार दो धमाकेदार फिल्म आने वाली है। 

बिग बॉस 12: घर में अपने बॉयफ्रेंड संग मनाएंगी सृष्टि रोडे जन्मदिन

जी हां, इस हफ्ते फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' रिलीज होने वाली हैं। इसमें लीड रोल में अनुष्का शर्मा और वरूण धवन नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म एक व्यक्ति के संघर्ष की कहानी को बयां करती है। पहली बार अनुष्का और वरूण की जोड़ी पर्दे पर नज़र आएगी। इस बार फिल्म में वरूण और अनुष्का का नया अवतार देखने को मिलेगा। जी हां, अनुष्का और वरूण इसमें आपको नॉन ग्लैमरस लुक में नज़र आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस ने काफी पसंद किया हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कितना कमाल कर पाती है। इसे शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया हैं।

सरेआम पति संग रोमांस कर रहीं हैं कविता कौशिक

इसी के साथ फिल्म 'पटाखा' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार रहा। इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया हैं। इसमें दो बहनों की कहानी होती है जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती। वह दोनों आपस में लड़ती रहती हैं, वहीं ट्रेलर में दोनों एक दूसरे को आपस में गालियां देते हुए भी नज़र रही हैं। बड़ी बहन का किरदार सान्या मल्होत्रा और छोटी बहन का किरदार राधिका मदन निभा रहीं हैं। कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है जब दोनों बहनें एक हो जाती है।लेकिन ऐसा क्या होता है यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा| 

बॉलीवुड अपडेट्स  

'धूम-धड़ाका' में धमाल करते हुए नजर आए अर्जुन और परिणीति

शो में संस्कारी लेकिन रियल लाइफ में बोल्ड है यह एक्ट्रेस

बिग बॉस 12: आज सभी कंटेस्टेंट में होगी झड़प, होने वाला है हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -