सीमा विवाद को लेकर 17 नबंवर को तीसरे दौर की वार्ता करेंगे असम-मिजोरम
सीमा विवाद को लेकर 17 नबंवर को तीसरे दौर की वार्ता करेंगे असम-मिजोरम
Share:

गुवाहाटी: असम और मिजोरम सीमा विवाद पर तीसरे दौर की वार्ता आने वाले 17 नवंबर को होने की संभावना जताई जा रही है। जी दरअसल असम सरकार ने मिजोरम के साथ तीसरे दौर की सीमा वार्ता के लिए 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की है हालाँकि अभी कुछ तय नहीं है। हम आपको यह भी बता दें कि यह बैठक गुवाहाटी में होने की संभावना है। इसी के साथ ऐसी खबर भी है कि असम और मिजोरम की राज्य सरकारों के बीच तीसरे दौर की वार्ता मंत्री स्तर की होगी।

JNU के दो छात्र गुटों में संघर्ष, बाहर से भी लोग आ पहुंचे लड़ने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जी दरअसल असम सरकार ने बीते गुरुवार को मिजोरम के साथ बातचीत करने के लिए 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना करेंगे और इसी के साथ ऐसी भी खबर है कि दूसरी ओर, असम के मंत्री अतुल बोरा के असम टीम की अगुवाई कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि मिजोरम के तीन जिले- आइजोल, ममित और कोलासिब असम के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों के साथ 164।6 किलोमीटर लंबी अंतर-राज्यीय सीमा साझा करते हैं।

ऐसे में दो पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद एक लंबे समय से लंबित और उलझा हुआ मुद्दा है जो 1875 और 1933 के दो औपनिवेशिक सीमांकन से उपजा है। बताया जा रहा है इनमे एक तरफ जहां, मिजोरम ने 1875 में अधिसूचित इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट को अपनी एतिहासिक सीमा माना, वहीं असम ने 1933 में भारत के नक्शे के सर्वेक्षण को अपनी संवैधानिक सीमा के रूप में स्वीकार किया है।

'जब तक भाजपा के साथ थे गंगाजल के धुले थे', CM नीतीश के मंत्री का आया बड़ा बयान

पुलिस कमिश्नर ने परेड में पहुंचकर अनुशासन और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मस्जिद के अंदर 10 वर्षीय बच्ची के साथ घिनौनी हरकत, मौलाना मोहम्मद अरमान गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -