भारत में Monkeypox का तीसरा केस दर्ज, तीनों ही मरीज 'केरल' में मिले
भारत में Monkeypox का तीसरा केस दर्ज, तीनों ही मरीज 'केरल' में मिले
Share:

कोच्ची: भारत में मंकीपॉक्स के मरीजों की तादाद में फिर वृद्धि हुई है। केरल में देश का तीसरा केस सामने आया है। खबर है कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लौटा था। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। खास बात है कि इस बीमारी का शिकार हुए तीनों मरीज केरल से ही सामने आए हैं। मामलों की बढ़ती तादाद के बीच केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट हो गई हैं। हाल ही में केरल में उच्च स्तरीय टीम भेजी गई थी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने जानकारी दी है कि 35 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति UAE से मल्लपुरम लौटा था। उन्हें बुखार के बाद 13 जुलाई को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद 15 जुलाई से लक्षण दिखने लगे थे। भारत में पहला केस 14 जुलाई को ही केरल से ही दर्ज किया गया था। उस दौरान भी शख्स UAE से यात्रा कर भारत लौटा था। इसके बाद देश में मंकीपॉक्स का दूसरा केस 18 जुलाई को मिला था। 31 वर्षीय मरीज का अस्पातल में उपचार जारी है।

वीणा जॉर्ज ने मंगलवार को बताया था कि केरल में NIV अलप्पुझा में मंकीपॉक्स की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा था, 'NIV अलप्पुझा में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। पुणे से NIV अलप्पुझा में किट्स लाई गई हैं। जिलों से सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए अलप्पुझा भेजा जा रहा है।' उन्होंने कहा था कि, 'प्रदेश में नई बीमारी सामने आई है। इसके बाद सभी सावधानी के साथ टेस्टिंग की जा रही हैं। केरल में टेस्टिंग करने से नतीजों आने में कम वक़्त लगेगा।'

धूम्रपान की उम्र बढ़ाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज, जज ने की तल्ख टिप्पणी

क्या देश के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर अलग-अलग होती हैं टोल दरें ?

केंद्रीय दल ने तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -