प्लेन में भूल से भी ना खाएं ये चीजें वरना खराब हो सकती है हालत
प्लेन में भूल से भी ना खाएं ये चीजें वरना खराब हो सकती है हालत
Share:

आज के लोगों को सफर करना बहुत पसंद होता है। हालाँकि सफर के दौरान किसी भी तरह का गलत खानपान मूड को बुरी तरह खराब कर सकता है। अगर आप प्लेन में सफर कर रहे हैं तो भी आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्लेन में सफर करते समय किस तरह के फूड्स को नहीं खाना चाहिए।

दूध से बनी चीजें: अगर आप प्लेन में सफर कर रहे हैं तो दूध से बनी हुई चीजें, जैसे दही, शेक, चीज, पनीर व अन्य को खाने से परहेज करें। जी दरअसल इनकी वजह से बॉडी टेंपरेचर डिस्टर्ब हो सकता है और आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
रेडी टू ईट मीट: कुछ लोग प्लेन में सफर के दौरान रेडी टू ईट मीट का सेवन करते हैं, हालाँकि ऐसा फूड भी सेहत को खराब कर सकता है। जी दरअसल रखा हुआ मीट हो सकता है, कई बार गर्म किया गया हो, जो कि शरीर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता।
कटे हुए फल: कई रिसर्च में सामने आया है कि अगर फलों को काटकर ज्यादा देर के लिए छोड़ दिया जाए, तो वह फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। वैसे केवल प्लेन ही नहीं बल्कि सामान्य तौर पर भी आपको फलों का इस तरह सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
चावल: एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर चावल को पकाने के बाद सही तापमान में न रखा जाए, तो इनमें मौजूद बैक्टीरिया की संख्या काफी बढ़ जाती है। वहीं प्लेन में लोग ऐसे चावल का सेवन कर लेते हैं और अपना हाजमा बिगाड़ लेते हैं।

च्विंगम चबाने से होते हैं लाजवाब फायदे

अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल में करते हैं खाना पैक तो अभी कर दे बंद वरना।।।

बिना पानी के ही निगल लेते हैं दवाई तो अभी हो जाएं सतर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -