सोमवार के दिन इन उपायों से कर सकते हैं चंद्र ग्रह के दोष को दूर
सोमवार के दिन इन उपायों से कर सकते हैं चंद्र ग्रह के दोष को दूर
Share:

आज सोमवार का दिन है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है अगर इस दिन भक्त शिवलिंग की पूजा करते हैं तो उनके मन की हर मनोकामना पूरी होती है। वैसे सोमवार के दिन कई ऐसे लोग भी हैं जो व्रत रखते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाया जाता है। जी दरअसल यह मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति मन से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करता हैं तो भोलेनाथ उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह का दोष है तो भी आप भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं क्योंकि यह फलदायक होता है। वैसे चंद्र ग्रह को शांत करने के लिए ज्योतिष शास्त्रों में विभिन्न उपाय बताए गए हैं। अब आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* कहा जाता है चंद्र ग्रह के दोष को दूर करने के लिए सफेद चीजों का सेवन करना चाहिए। सोमवार के दिन दूध, दही से बनी चीजें, खीर, चावल, सफेद तिल का सेवन करने से मन शांत रहता है।

* ज्योतिषों की माने तो सोमवार के दिन जल, सफेद तिल और 11 बेलपत्र मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि, 'इस तरह से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।'

* शास्त्रों के अनुसार सोमवार को दूध, दही, सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। जी दरअसल इस दिन खीर बनाकर गरीबों में बांटने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

* कहा जाता है सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोली खिलाने से चंद्र ग्रह शांत रहता है। इसके अलावा घर में धन, यश और वैभव आता है।

PM मोदी बोले- 'ममता से निर्ममता मिली, TMC है कुशासन का पुनर्जन्म'

UP: मंदिर परिसर में हुई 75 वर्षीय पुजारी की हत्या, पहनते थे देवी काली की तरह वेशभूषा

जानिए कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?, दिवाली तक फिर से बढ़ सकते हैं दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -