भारतीय हॉकी टीम के कोच बनने की दौड़ में शामिल हुए ये दिग्गज
भारतीय हॉकी टीम के कोच बनने की दौड़ में शामिल हुए ये दिग्गज
Share:

इंडियन पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया को नए कोच को ढूंढ रहे है। हॉकी वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। अपनी मेजबानी में वह क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच चुकी थी। उसे नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। टूर्नामेंट के उपरांत मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया था। उनके जाने के बाद से अभी तक नए कोच की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। इस पद के लिए दो नामों पर हॉकी इंडिया विचार करने में लगी हुई है।

अर्जेंटीना के मैक्स काल्डास और नीदरलैंड के सिगफ्राइड ऐकमैन का नाम सबसे आगे भी चल रहे है। हॉकी इंडिया के सूत्र ने मीडिया को बताया कि महासंघ विदेशी कोचों से वार्तालाप कर रहा है। ऐकमैन के बारें बात की जाए तो वह पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच हैं और उन्हें पिछले 10 महीने से सैलरी नहीं मिली है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने उन्हें कोई भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

काल्डास ने स्पेन को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया था: काल्डास के बारें में बात की जाए  तो वह स्पेन की टीम के कोच हैं। उनके नेतृत्व में स्पेन की टीम ने इंडिया  में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप में भाग लिया था। उसने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया था। वहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार मिली थी। ग्राहम रीड के बारें में बात की जाए तो उनकी कोचिंग में टीम इंडिया टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीती थी। भारत 1980 के उपरांत ओलंपिक में कोई पदक जीतने में सफल रहा था।

रूस के ओलंपिक में भाग लेने से इस देश ने जताई आपत्ति

कौन सी फिल्म करने जा रहे धोनी ? पुलिस अफसर के लुक में देखकर हैरान हुए फैंस

सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित बंगले पर चलेगा बुलडोज़र, जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -