ये ट्राइब्स अब होते जा रहे है खत्म
ये ट्राइब्स अब होते जा रहे है खत्म
Share:

दुनियाभर में ऐसी कई जनजातियां है जिनके बारे में हम बहुत कम जानते है। उनका रहन सहन, पहनावा, सभी कुछ हमसे काफी अलग होता है। लेकिन धीरे ये सभी जनजातियां खत्म होने के कगार पर पहुच चुकी है आज हम आपको कुछ ऐसी ही जनजातियों के बारे में बता रहे है जोकि अब खत्म होने के कगार पर है।

1. सुनहरे बाल और नीली आँखों वाले कलाश आदिवासी पकिस्तान के पहाड़ो में रहते है। ये शराब पीने की काफी शौकीन होते है। लेकिन अब इन्हें मजबूर कर इनका धर्म बदलवाया जा रहा है। इनकी जनसंख्या अब कम होती जा रही है।

2. अंडमान आइलैंड पर रहने वाले नेग्रिटोस जनजाति के लोगो को उनके छोटे कद के चलते पिग्मी बुलाया जाता है। अठारहवीं सदी में आबादी करीब 7000 थी लेकिन अब घटकर वह 400 या 500 रह गई है।

3. ताकू एटोल, पोलिनेशिया - इस जनजाति के 400 लोग है। ये बहुत ही खुशमिजाज होते है और हफ्ते में अपने 20 से 30 घण्टे जश्न मनाते है। लेकिन अब इनका ठिकाना भी छिनता जा रहा है क्योंकि पानी के बढ़ते स्तर की वजह से इनकी जगह पानी के दायरे में आती जा रही है।

4. ब्राज़ील के पिराहा आदिवासी उनमे से एक है जिन्होंने आधुनिक शहरीकरण की किसी भी चीज़ को अपनी ज़िन्दगी में शामिल नहीं किया है। कुछ समय पहले मिशनरियो ने इनका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अब इनकी तादाद 420 रह गयी है।

5. उत्तरी खोव्सगोल एमआग क्षेत्र में रहने वाले इस जनजाति के लोग आमतौर पर रेनडियर्स चराने का काम करते है। मौजूदा वक्त में दुखा समुदाय के सिर्फ 300 लोग जीवित है। अब नए दुखा आदिवासियों ने शहर की मॉर्डन ज़िन्दगी को अपनाना शुरू कर दिया है।

यहाँ पानी गिराने पर वो नीचे बल्कि ऊपर की ओर जाता है

मौर्य के इस ख़ज़ाने का दरवाज़ा नही खोल पाया है कोई

एक नेता ने दिया दूसरे नेता को ऐसा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -