पीरिड्स के समय हो रही परेशानी को दूर करेंगे ये फूड्स
पीरिड्स के समय हो रही परेशानी को दूर करेंगे ये फूड्स
Share:

हर महिलाओं में मासिक धर्म का आना साधारण सी बात है लेकिन इसे लेकर अधिकतर उनमें चिंता ही देखी गई है। मासिक धर्म चिंता का इसलिए कारण बनता है क्योंकि इसकी वजह से कमर दर्द, चिड़चिड़ापन और कई शारीरिक बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर आप मासिक धर्म के दौरान इन सभी दिक्‍कतों को कम करना चाहती हैं तो आपको कुछ विशेष प्रकार के फूड्स का सेवन करना चाहिए।

दूध सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। और यह मासिक धर्म में भी आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इसे पीने से आपके शरीर में हो रही सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है। इसलिए सुबह-शाम इसे पीना शुरू कर दें।

वैसे तो बदाम के फायदे तो आप भी जानते हैं। लेकिन यह पीरियड्स के दिनों में भी काफी लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो आपको दर्द से निजात दिलाएगा।

हरे पत्तेदार साग में लोहा प्रचूर मात्रा में होता है। इसे खाने से पेट दर्दए और ऐंठन से आपको छुटकारा होगा।

पीरिड्स के समय महिलाओं के शरीर को सेब काफी फायदा पहंुचाते हैं। क्योंकि सेब में पाया जाने वाला फाइबरए महिलाओं के शरीर को मजबूती प्रदान करता है।

इसे जानकर तो आपके मुंह में पानी आ जाएगा। जी हां हम चाॅकलेट कि बात कर रहे हैं। इसके सेवन से सूजनए जलन और दर्द में आराम मिलता है।

मैग्नीशियम और पौटेशियम से भरपूर केला पीरियड्स के समय आराम का एहसास दिलाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -